Hyundai Motor Q4 Result: तिमाही नतीजे हुए जारी, मार्जिन पर दबाव के बीच डिविडेंड का तोहफा देगी कंपनी
Hyundai Motor Q4 Result: ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hyundai Motor India ने चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने तिमाही के दौरान मुनाफे और मार्जिन पर दबाव जरूर दर्ज किया, लेकिन बिक्री में बढ़ोतरी, ग्रामीण बाजारों में मजबूत पकड़ और एक्सपोर्ट ग्रोथ ने निवेशकों को राहत दी।
डिविडेंड भी देगी कंपनी
कंपनी (Hyundai Dividend) ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। FY26 के लिए Hyundai Motor India ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। नतीजों के बाद बाजार में कंपनी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली लेकिन मार्केट क्लोजिंग तक स्टॉक 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 1852.80 रुपये पर बंद हुआ। बंद होने तक स्टॉक इंट्रा डे हाई (1863.90 रुपये) से नीचे आ गया था।
खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply