पैसा रखें तैयार, 12 मई से खुलेगा इस फार्मा कंपनी का IPO, निवेश का सुनहरा मौका! जानें पूरी डिटेल्स
Goldline Pharma IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहें है तो आपके लिए एक जबरदस्त मौका खुलने वाला है। फार्मा सेक्टर की कंपनी गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल (Goldline Pharmaceutical) का आईपीओ अगले हफ्ते 12 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹11.61 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। अगर आप भी इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले इसकी हर छोटी-बड़ी डिटेल जान लेना जरूरी है।
IPO की मुख्य बातें
- प्राइस बैंड: ₹41 से ₹43 प्रति शेयर।
- इश्यू साइज: ₹11.61 करोड़, पूरी तरह से फ्रेश इश्यू।
- लॉट साइज: रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 6,000 शेयर (2 लॉट) के लिए आवेदन करना होगा।
- न्यूनतम निवेश: ऊपरी प्राइस बैंड ₹43 के हिसाब से आपको कम से कम ₹2,58,000 निवेश करने होंगे।
क्या करती है कंपनी?
नागपुर बेस्ड यह कंपनी ‘एसेट-लाइट’ मॉडल पर काम करती है। इसका मतलब है कि कंपनी खुद दवाइयां नहीं बनाती, बल्कि थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरर्स से कॉन्ट्रैक्ट पर दवाएं बनवाती है और उन्हें अपने ‘Goldline’ ब्रांड के तहत बेचती है। कंपनी के पास 140 से अधिक फार्मा और वेलनेस प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो हैं, जो कार्डियोलॉजी, डायबिटोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और गायनेकोलॉजी जैसी बीमारियों के इलाज में काम आते हैं। कंपनी के पास 8 डिस्ट्रीब्यूटर्स का मजबूत नेटवर्क है, जिनका मुख्य फोकस महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाजारों पर है।
Goldline Pharma IPO की महत्वपूर्ण तारीखें
- IPO ओपनिंग डेट: 12 मई
- IPO क्लोजिंग डेट: 14 मई
- अलॉटमेंट फाइनल: 15 मई
- रिफंड और शेयर क्रेडिट: 18 मई
- लिस्टिंग की तारीख: 19 मई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर
कैसा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन?
पिछले कुछ सालों में कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़त देखी गई है। FY 2024 में कंपनी का रेवेन्यू ₹23.57 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹1.80 लाख रहा। ऐसे ही FY 2025 में ₹28.06 करोड़ रेवेन्यू और ₹2.83 करोड़ नेट प्रॉफिट रहा। FY26 में दिसंबर 2025 तक कंपनी का शुद्ध लाभ ₹2.22 करोड़ रहा है, जो इसकी मजबूत ग्रोथ को दिखाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply