Advanced Enzyme Technologies ने शनिवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि मार्च 2026 में समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 42.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 26.4 करोड़ रुपये पर था। कंपनी की आय में भी 21.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जो 203 करोड़ रुपये पर रही। पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 167 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी।
मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA 38.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 63 करोड़ रुपये पर रहा, जो एक साल पहले इस तिमाही में 45 करोड़ रुपये पर था। कंपनी का EBITDA मार्जिन साल दर साल 27.2 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी पर पहुंच गया है।
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 67.5 फीसदी यानी 1.35 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। यह डिविडेंड कंपनी की आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगा। कंपनी ने कहा कि यदि AGM में शेयरधारकों से मंजूरी मिलती है, तो फाइनल डिविडेंड का भुगतान AGM की तारीख के दूसरे दिन से किया जाएगा।
शेयर का प्रदर्शन
Advanced Enzyme का शेयर शुक्रवार को 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 361.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 23.95 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 28.76 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply