सोलर कंपनी Vikram Solar पर ब्रोकरेज ने तिमाही नतीजों के बाद खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज Elara Capital ने विक्रम सोलर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 323 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि कंपनी का शेयर शुक्रवार को 4.68 फीसदी की गिरावट के साथ 214.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 39 फीसदी से अधिक गिरा है।
ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन दर्ज किया है, जहां क्षमता विस्तार और मॉड्यूल शिपमेंट में तेज बढ़ोतरी के दम पर रेवेन्यू और मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 22 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
मॉड्यूल शिपमेंट 76 फीसदी की बढ़ोतरी
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मॉड्यूल शिपमेंट 76 फीसदी बढ़कर 3.3GW पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का ऑर्डर बुक बढ़कर 8.2GW हो गई है, जिससे आने वाले कई सालों के लिए मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी दिखाई दे रही है। हालांकि कच्चे माल और कर्मचारियों पर बढ़े खर्च के कारण EBITDA मार्जिन में दबाव देखने को मिला और यह 300 बेसिस पॉइंट घटकर 16 फीसदी पर आ गया।
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आने वाले सालों में आक्रामक विस्तार योजना पर काम कर रही है। मैनेजमेंट का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक मॉड्यूल कैपेसिटी को बढ़ाकर 15.5GW और सेल क्षमता को 12GW तक पहुंचाना है। इसके साथ ही कंपनी बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर भी फोकस कर रही है, ताकि सप्लाई चेन मजबूत हो और लागत पर बेहतर नियंत्रण रखा जा सके।
क्या है आगे का प्लान
रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम सोलर वित्त वर्ष 30 तक 12GW वेफर और इंगट क्षमता विकसित करने के साथ 15GWh BESS (Battery Energy Storage System) क्षमता स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। Elara Capital का मानना है कि मजबूत ऑर्डर बुक, क्षमता विस्तार और क्लीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं। इसी वजह से ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष के लिए कंपनी की कमाई के अनुमान को 32 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply