TCS Q1 Results Live: गुरुवार को TCS के तिमाही नतीजे, निवेशकों को किन बातों पर रखनी चाहिए नजर?
Tata Consultancy Services (TCS) Q1 Results Live Updates: भारतीय आईटी कंपनियों के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ ग्लोबल सप्लाई चेन और आर्थिक अनिश्चितता का असर है, तो दूसरी तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से भर्ती, नए सौदों (Deals) और ग्राहकों के आईटी खर्च पर दबाव बना हुआ है।
ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक, पूरे आईटी सेक्टर के लिए यह तिमाही भी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। कंपनियों के ग्राहकों की ओर से गैर-जरूरी टेक्नोलॉजी खर्च अभी भी कमजोर बना हुआ है।
वहीं AI की वजह से कंपनियों की कार्यक्षमता तो बढ़ रही है, लेकिन इससे कीमतों (Pricing) और ग्रोथ पर दबाव भी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2026 में AI, TCS के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बनकर उभरा था। कंपनी का AI से जुड़ा सालाना कारोबार (Annualised AI Revenue) 2.3 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था। देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी होने के कारण TCS के नतीजों का असर सिर्फ आईटी सेक्टर ही नहीं, बल्कि पूरे शेयर बाजार पर पड़ता है।

Leave a Reply