Stocks to Buy: इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- करेंट प्राइस से 27 फीसदी तक उछल सकता है भाव, क्या हैं ट्रिगर्स?
Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई प्रमुख ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा कंपनियों के शेयरों को लेकर सकारात्मक नजरिया बनाए हुए हैं। Motilal Oswal Financial Services (MOFSL), Elara Capital और Nomura ने अपनी ताजा रिपोर्ट में Apollo Hospitals, Lodha Developers और Ather Energy पर भरोसा जताते हुए निवेशकों को खरीदारी (Buy) की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि इन कंपनियों की मजबूत कारोबारी संभावनाएं, इनकम में अनुमानित बढ़ोतरी और विस्तार योजनाएं आने वाले समय में शेयरों को सहारा दे सकती हैं।
Apollo Hospitals पर MOFSL की ‘Buy’ रेटिंग
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने Apollo Hospitals पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 10,120 रुपये (मौजूद भाव 8895 रुपये से 13.7 फीसदी अपसाइड) का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी (Apollo Hospitals Share) आने वाले वर्षों में भी डबल डिजिट में इनकम वृद्धि बनाए रखने की स्थिति में है। अस्पताल कारोबार में बेहतर ऑपरेशन कैपेसिटी, बढ़ती मरीज संख्या और प्रति मरीज औसत आय (ARPP) में सुधार से ग्रोथ को मजबूती मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 से 2026 के दौरान अस्पताल कारोबार का राजस्व लगभग 13 फीसदी की वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ा। इस दौरान बेड की संख्या में सीमित बढ़ोतरी हुई, लेकिन ऑक्यूपेंसी 64 फीसदी से बढ़कर 67 फीसदी पहुंच गई, जिससे ऑपरेटिंग लीवरेज बेहतर हुआ।
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि Apollo HealthCo और Apollo 24/7 कंपनी के ओमनीचैनल हेल्थकेयर मॉडल को मजबूत बना रहे हैं। ऑफलाइन फार्मेसी कारोबार ने 17 फीसदी CAGR दर्ज किया, जबकि ऑनलाइन फार्मेसी और Apollo 24/7 का राजस्व 22 फीसदी CAGR से बढ़ा। स्टोर नेटवर्क भी 5,541 से बढ़कर 7,289 तक पहुंच गया।
Lodha Developers पर Elara Capital की राय
Elara Capital ने Lodha Developers पर अपना रुख और सकारात्मक करते हुए रेटिंग ‘Accumulate’ से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से बढ़ाकर 1,450 रुपये (मौजूदा भाव 1142 रुपये से तकरीबन 27 फीसदी अपसाइड) कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का रेजिडेंशियल बिजनेस मजबूत बना हुआ है और वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच प्री-सेल्स में 15 फीसदी से अधिक CAGR देखने को मिल सकता है। इसके पीछे करीब 2 लाख करोड़ रुपये (₹2 ट्रिलियन) की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन को प्रमुख वजह माना गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ऑपरेटिंग कैश फ्लो मार्जिन पिछले कुछ वर्षों में औसतन 40 फीसदी रही है और आने वाले वर्षों में भी मजबूत नकदी प्रवाह की उम्मीद है। Elara Capital ने कंपनी के डेटा सेंटर कारोबार की संभावनाओं पर भी भरोसा जताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, पल्लावा क्षेत्र में उपलब्ध 4,000 एकड़ से अधिक भूमि में से 100 एकड़ जमीन 1 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता के लिए निर्धारित की गई है। अगर कंपनी टर्नकी डेटा सेंटर मॉडल अपनाती है तो उसके नेट एसेट वैल्यू में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Kalyan Jewellers Share Price: 15% तेजी के साथ अपर सर्किट पर लॉक हुआ स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- दोगुना हो सकता है शेयर का भाव
Ather Energy पर Nomura का भरोसा
ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने Ather Energy पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,470 रुपये (मौजूदा भाव 1236 रुपये से तकरीबन 19 फीसदी अपसाइड) का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार अब तेज ग्रोथ के दौर में प्रवेश कर चुका है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी करीब 19 फीसदी तक पहुंच सकती है। Nomura के मुताबिक, Ather Energy ने वित्त वर्ष 2026 में लगभग 18 फीसदी बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी है और फिलहाल कंपनी की डिमांड उसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: आज आखिरी मौका! 186 रुपये प्रति शेयर तक डिविडेंड का चांस, BSE, Axis Bank समेत 29 शेयरों पर रहेगी नजर
ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में कंपनी किफायती EL प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी, जो 1 लाख से 1.25 लाख रुपये के प्राइस सेगमेंट को लक्षित करेगा। इससे कंपनी का ग्राहक आधार और बढ़ सकता है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2027, 2028 और 2029 में क्रमश: 54 फीसदी, 57 फीसदी और 36 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। वहीं EBITDA मार्जिन में भी लगातार सुधार की उम्मीद जताई गई है और वित्त वर्ष 2029 तक कंपनी के नेट प्रॉफिट (PAT) के स्तर पर ब्रेक-ईवन हासिल करने का अनुमान है।
Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply