stock-markett.online
TCS Share Price: Q1 रिजल्ट से पहले 2% तक लुढ़का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर, एक साल में 40% कमजोर
TCS Share Price: Q1 रिजल्ट से पहले 2% तक लुढ़का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर, एक साल में 40% कमजोर

TCS Share Price: Q1 रिजल्ट से पहले 2% तक लुढ़का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर, एक साल में 40% कमजोर

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज, 9 जुलाई को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। इस दौरान कंपनी का बोर्ड वित्त वर्ष 2027 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड पर भी मोहर लगा सकता है। तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले TCS के शेयर में गिरावट है। दिन में बीएसई पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत तक टूटकर 2,016.05 रुपये के लो तक गई। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 7.38 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

निवेशक TCS की कमाई के साथ-साथ डिमांड में सुधार, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और खर्च के आउटलुक पर जानकारी का भी इंतजार कर रहे हैं। CNBC-TV18 के एनालिस्ट्स के पोल के अनुसार, जून 2026 तिमाही में TCS का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 2.1 प्रतिशत घटकर ₹13,461 करोड़ रहने का अनुमान है। EBIT मार्जिन में सालाना वेतन वृद्धि के कारण लगभग 120 बेसिस पॉइंट्स की कमी आ सकती है। यह 24.15 प्रतिशत रह सकता है।

डॉलर रेवेन्यू में मार्च तिमाही के मुकाबले 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दिख सकती है। आंकड़ा 7.61 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। रुपये में रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹71,847 करोड़ होने का अनुमान है। कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 0.15 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट पहले ही हो गई तय

TCS की ओर से घोषित किए जा सकने वाले अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट पहले ही तय की जा चुकी है। यह 15 जुलाई 2026 है। इस तारीख से एक दिन पहले मार्केट क्लोजिंग तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने 3 बार में 33 रुपये का अंतरिम, एक बार 46 रुपये का स्पेशल और फिर 31 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया। इस तरह कुल डिविडेंड अमाउंट 110 रुपये प्रति शेयर रहा।

मार्च तिमाही में कैसे रहे थे नतीजे

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में TCS का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 13718 करोड़ रुपये रहा था। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 267,021 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 49,210 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। टीसीएस का शेयर पिछले एक साल में 40 प्रतिशत और 6 महीनों में 36 प्रतिशत नीचे आ चुका है। 9 जुलाई को टीसीएस के साथ-साथ इंफोसिस के शेयरों में भी गिरावट है। बीएसई पर शेयर 1.4 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

10 जुलाई को BSE, नेस्ले समेत 14 कंपनियों के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट, एलिजिबिल बनने ​के लिए 9 जुलाई आखिरी मौका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *