stock-markett.online
TCS Dividend King: डिविडेंड देने में भी किंग है टीसीएस, लिस्ट होने के बाद से 1,006 रुपये प्रति शेयर बांटा कैश रिवार्ड
TCS Dividend King: डिविडेंड देने में भी किंग है टीसीएस, लिस्ट होने के बाद से 1,006 रुपये प्रति शेयर बांटा कैश रिवार्ड

TCS Dividend King: डिविडेंड देने में भी किंग है टीसीएस, लिस्ट होने के बाद से 1,006 रुपये प्रति शेयर बांटा कैश रिवार्ड

TCS Dividend History: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की साल 2004 में अपनी आईपीओ लिस्टिंग के बाद से ही आईटी दिग्गज ने ना सिर्फ निवेशकों की वेल्थ को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें नियमित तौर पर शानदार कैश रिवॉर्ड्स भी दिए हैं।

आज, 9 जुलाई 2026 को बाजार की नजरें एक बार फिर इस दिग्गज पर टिकी हैं, क्योंकि कंपनी जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों की घोषणा करने जा रही है, जिसके साथ ही एक नए इंटरिम डिविडेंड का ऐलान भी होने की पूरी संभावना है। इसकी रिकॉर्ड डेट पहले ही 15 जुलाई 2026 तय की जा चुकी है।

स्टॉक रिटर्न के अलावा पैसिव इनकम

लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए TCS सिर्फ एक स्टॉक नहीं, बल्कि पैसिव इनकम का एक ऐसा जरिया बन चुका है, जो हर साल उनके बैंक अकाउंट में मुनाफा भेजता है। साल 2004 में अपनी लिस्टिंग से लेकर मई 2026 में खत्म हुई चौथी तिमाही (Q4 FY26) तक, TCS अपने शेयर होल्डर्स को प्रति शेयर टोटल 1006.50 रुपये का कैश डिविडेंड बांट चुकी है। तो एक नजर टाटा की इस दिग्गज कंपनी द्वारा दिये गए पिछले 22 सालों के डिविडेंड पर डालते हैं।

हर साल 4 बार डिविडेंड देने का ट्रैक रिकॉर्ड

TCS की सबसे बड़ी खासियत ये है कि कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को साल में सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि हर तिमाही में डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड पाने का मौका दिया है।

पढ़ें: TCS Wealth Creator: आईपीओ में 85,000 रुपये के निवेश की वैल्यू हो गई 16.50 लाख, 22 साल में टीसीएस कैसे बनी वेल्थ क्रिएटर

कंपनी आमतौर पर हर फाइनेंशियल ईयर में 4 बार डिविडेंड का भुगतान करती है, जिसमें 3 अंतरिम डिविडेंड और साल के अंत में एक फाइनल डिविडेंड शामिल होता है। आंकड़ों की बात करें तो अक्टूबर 2004 से मई 2026 के बीच कंपनी ने रिकॉर्ड 95 से अधिक बार डिविडेंड का ऐलान किया है।

Ex-Date Dividend Payout (रुपये) Dividend Type
15 Jul 2026 ₹0.00 (आज होगा ऐलान) INTERIM
25 May 2026 ₹31.00 FINAL
16 Jan 2026 ₹46.00 SPECIAL
16 Jan 2026 ₹11.00 INTERIM
15 Oct 2025 ₹11.00 INTERIM
16 Jul 2025 ₹11.00 INTERIM
04 Jun 2025 ₹30.00 FINAL
17 Jan 2025 ₹66.00 SPECIAL
17 Jan 2025 ₹10.00 INTERIM
18 Oct 2024 ₹10.00 INTERIM
19 Jul 2024 ₹10.00 INTERIM
16 May 2024 ₹28.00 FINAL
19 Jan 2024 ₹18.00 SPECIAL
19 Jan 2024 ₹9.00 INTERIM
19 Oct 2023 ₹9.00 INTERIM
20 Jul 2023 ₹9.00 INTERIM
15 Jun 2023 ₹24.00 FINAL
16 Jan 2023 ₹67.00 SPECIAL
16 Jan 2023 ₹8.00 INTERIM
17 Oct 2022 ₹8.00 INTERIM
14 Jul 2022 ₹8.00 INTERIM
25 May 2022 ₹22.00 FINAL
19 Jan 2022 ₹7.00 INTERIM
14 Oct 2021 ₹7.00 INTERIM
15 Jul 2021 ₹7.00 INTERIM
25 May 2021 ₹15.00 FINAL
14 Jan 2021 ₹6.00 INTERIM
14 Oct 2020 ₹12.00 INTERIM
16 Jul 2020 ₹5.00 INTERIM
03 Jun 2020 ₹6.00 FINAL
19 Mar 2020 ₹12.00 INTERIM
23 Jan 2020 ₹5.00 INTERIM
17 Oct 2019 ₹40.00 SPECIAL
17 Oct 2019 ₹5.00 INTERIM
16 Jul 2019 ₹5.00 INTERIM
04 Jun 2019 ₹18.00 FINAL
17 Jan 2019 ₹4.00 INTERIM
23 Oct 2018 ₹4.00 INTERIM
17 Jul 2018 ₹4.00 INTERIM
31 May 2018 ₹29.00 FINAL
22 Jan 2018 ₹7.00 INTERIM
25 Oct 2017 ₹7.00 INTERIM
24 Jul 2017 ₹7.00 INTERIM
13 Jun 2017 ₹27.50 FINAL
23 Jan 2017 ₹6.50 INTERIM
24 Oct 2016 ₹6.50 INTERIM
25 Jul 2016 ₹6.50 INTERIM
06 Jun 2016 ₹27.00 FINAL
21 Jan 2016 ₹5.50 INTERIM
23 Oct 2015 ₹5.50 INTERIM
20 Jul 2015 ₹5.50 INTERIM
05 Jun 2015 ₹24.00 FINAL
27 Jan 2015 ₹5.00 INTERIM
29 Oct 2014 ₹5.00 INTERIM
28 Jul 2014 ₹40.00 SPECIAL
28 Jul 2014 ₹5.00 INTERIM
06 Jun 2014 ₹20.00 FINAL
27 Jan 2014 ₹4.00 INTERIM
25 Oct 2013 ₹4.00 INTERIM
29 Jul 2013 ₹4.00 INTERIM
06 Jun 2013 ₹13.00 FINAL
23 Jan 2013 ₹3.00 INTERIM
31 Oct 2012 ₹3.00 INTERIM
23 Jul 2012 ₹3.00 INTERIM
07 Jun 2012 ₹16.00 FINAL
25 Jan 2012 ₹3.00 INTERIM
25 Oct 2011 ₹3.00 INTERIM
28 Jul 2011 ₹3.00 INTERIM
08 Jun 2011 ₹8.00 FINAL
27 Jan 2011 ₹2.00 INTERIM
01 Nov 2010 ₹2.00 INTERIM
29 Jul 2010 ₹2.00 INTERIM
15 Jun 2010 ₹14.00 FINAL
27 Jan 2010 ₹2.00 INTERIM
28 Oct 2009 ₹2.00 INTERIM
27 Jul 2009 ₹2.00 INTERIM
16 Jun 2009 ₹5.00 FINAL
28 Jan 2009 ₹3.00 INTERIM
29 Oct 2008 ₹3.00 INTERIM
31 Jul 2008 ₹3.00 INTERIM
18 Jun 2008 ₹5.00 FINAL
23 Jan 2008 ₹3.00 INTERIM
22 Oct 2007 ₹3.00 INTERIM
27 Jul 2007 ₹3.00 INTERIM
15 Jun 2007 ₹4.00 FINAL
22 Jan 2007 ₹3.00 INTERIM
23 Oct 2006 ₹3.00 INTERIM
28 Jul 2006 ₹3.00 INTERIM
16 Jun 2006 ₹4.50 FINAL
18 Jan 2006 ₹3.00 INTERIM
18 Oct 2005 ₹3.00 INTERIM
18 Aug 2005 ₹3.00 INTERIM
06 Jul 2005 ₹5.00 FINAL
03 Feb 2005 ₹3.50 INTERIM
28 Oct 2004 ₹3.00 INTERIM

…जब स्पेशल डिविडेंड ने किया मालामाल

नियमित तिमाही डिविडेंड के अलावा, TCS समय-समय पर अपने सरप्लस कैश को शेयर होल्डर्स के साथ स्पेशल डिविडेंड के रूप में शेयर करने के लिए जानी जाती है। कंपनी के इतिहास में कुछ साल निवेशकों के लिए बेहद खास रहे हैं-

FY 2023: इस साल की तीसरी तिमाही (Q3) में टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने 67 रुपये प्रति शेयर के सबसे बड़े स्पेशल पेआउट का ऐलान किया था, जो उस समय का एक बड़ा रिकॉर्ड था।

FY 2025: ये साल डिविडेंड के मामले में अब तक का सबसे ऐतिहासिक साल साबित हुआ। FY25 में कंपनी ने कुल 126 रुपये प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड घोषित किया।

FY 2026: हाल ही में बीते वित्तीय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में भी कंपनी ने निवेशकों को निराश नहीं किया और 46 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम स्पेशल डिविडेंड जारी किया।

पढ़ें: TCS Dividend Record Date: टाटा की आईटी कंपनी देगी डिविडेंड, आ गई रिकॉर्ड डेट| Q1 Results FY 2027

ये बेहतरीन डिविडेंड हिस्ट्री इस बात का पुख्ता सबूत है कि वैश्विक स्तर पर आईटी सेक्टर में चल रही मंदी या विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी TCS अपनी ऑपरेशनल और फाइनेंशियल मजबूती को बनाए रखने में पूरी तरह सक्षम रही है। आज जब 9 जुलाई 2026 को जून तिमाही के नतीजे आ रहे हैं, तो बाजार को पूरी उम्मीद है कि टाटा का ये शेयर एक बार फिर अपने डिविडेंड के शानदार इतिहास को दोहराएगा और निवेशकों की झोली नगद मुनाफे से भर देगा।

2004-2026 तक कुल पेआउट: 1,006.50 रुपये प्रति शेयर

डिविडेंड घोषित: 95 बार

TCS का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल स्पेशल पेआउट: 67 रुपये प्रति शेयर

सबसे ज्यादा सालाना डिविडेंड: 126 प्रति शेयर (FY25)

9 जुलाई 2026 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट: 15 जुलाई 2026

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *