stock-markett.online
Top 5 Gold ETF: गोल्ड में गिरावट के बाद भी इन 5 गोल्ड ईटीएफ ने 12 महीनों में दिया 46% तक रिटर्न
Top 5 Gold ETF: गोल्ड में गिरावट के बाद भी इन 5 गोल्ड ईटीएफ ने 12 महीनों में दिया 46% तक रिटर्न

Top 5 Gold ETF: गोल्ड में गिरावट के बाद भी इन 5 गोल्ड ईटीएफ ने 12 महीनों में दिया 46% तक रिटर्न

Top 5 Gold ETF: पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। बढ़ती महंगाई,ग्लोबल तनाव और सेफ निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल न्यूज़ की वजह से गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीँ इस गिरावट के बावजूद भी कुछ Gold ETF ने निवेशकों को डबल डिजिट में रिटर्न दिया है।

यदि आप बिना असली सोना खरीदे सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो Gold ETF आपके लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट चॉइस बन सकता है। आइए आपको टॉप 5 ऐसे गोल्ड ETF के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने गिरते मार्केट में भी निवेशकों को पिछले एक साल में 47% तक रिटर्न दिया है।

Top 5 Gold ETF (पिछले 1 साल के रिटर्न के आधार पर)

Gold ETF में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए पिछले एक साल में कई फंड्स ने अच्छा परफॉर्म किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार टॉप 5 Gold ETF इस प्रकार हैं:-

LIC MF Gold ETF: 1 साल का रिटर्न: 46.42%

UTI Gold ETF: 1 साल का रिटर्न: 45.94%

ABSL Gold ETF: 1 साल का रिटर्न: 45.75%

ICICI Prudential Gold ETF: 1 साल का रिटर्न: 45.70%

DSP Gold ETF: 1 साल का रिटर्न: 45.55%

इन सभी Gold ETF ने पिछले एक साल में करीब 45% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, निवेश करने से पहले केवल पिछले रिटर्न को ही आधार नहीं बनाना चाहिए। फंड का एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio), ट्रैकिंग एरर, लिक्विडिटी और निवेश का उद्देश्य भी देखना जरूरी है।

ALSO READ: चांदी ने दिखाया दम! इन टॉप 5 Silver ETFs ने 12 महीनों में दोगुना किया पैसा, 1 लाख को बना दिया 2 लाख

Gold ETF (गोल्ड ईटीएफ) क्या होता है?

Gold ETF (गोल्ड ईटीएफ) एक ऐसा निवेश का तरीका है, जिसमें आप असली सोना खरीदे बिना सोने में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा सोने की कीमत के अनुसार बढ़ता या घटता है। आपको सोना घर पर रखने, उसकी सुरक्षा करने या उसकी शुद्धता की चिंता नहीं करनी पड़ती। Gold ETF को खरीदने और बेचने के लिए डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरुरत पड़ती है और यह उन लोगों के लिए एक ऑप्शन है है जो बिना फिजिकल सोना खरीदे सोने में निवेश करना चाहते हैं।

Gold ETF के फायदे

  • असली सोना रखने की जरूरत नहीं होती।
  • चोरी या खोने का डर नहीं रहता।
  • आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है।
  • शुद्धता (प्योरिटी) की चिंता नहीं होती।
  • कम पैसे से भी निवेश शुरू किया जा सकता है।

Gold ETF के नुकसान

  • सोने की कीमत घटने पर नुकसान हो सकता है।
  • इसे खरीदने और बेचने के लिए डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है।
  • कुछ ETF में हर साल मैनेजमेंट फीस लगता है।
  • आपको असली सोना (जैसे गहने या सिक्के) नहीं मिलता, केवल निवेश का लाभ मिलता है।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि Gold ETF ने अच्छा रिटर्न दिया है, लेकिन निवेश करने से पहले कुछ बातों को समझना जरूरी है। सिर्फ पिछले रिटर्न के आधार पर फैसला नहीं लेना चाहिए। निवेशकों को फंड का खर्च अनुपात (Expense Ratio), ट्रैकिंग एरर, लिक्विडिटी और अपने निवेश टारगेट को ध्यान में रखना चाहिए।

2026 में Gold ETF का क्या रहेगा रुख?

आने वाले समय में Gold ETF का परफॉरमेंस सोने की कीमतों, ग्लोबल अर्थव्यवस्था, ब्याज दरों और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा। जो निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं और सोने में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए Gold ETF एक विकल्प हो सकता है।

Source: Value Research

(डिस्क्लेमर- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *