stock-markett.online
Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 25 करोड़ रुपये, पैसा छापने की मशीन बना यह शेयर, कभी 10 पैसे से कम थी कीमत
Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 25 करोड़ रुपये, पैसा छापने की मशीन बना यह शेयर, कभी 10 पैसे से कम थी कीमत

Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 25 करोड़ रुपये, पैसा छापने की मशीन बना यह शेयर, कभी 10 पैसे से कम थी कीमत

शेयर बाजार में आज सोमवार को बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं कुछ शेयर ऐसे भी रहे जो गिरते बाजार में भी निवेशकों को बड़ा मुनाफा दे गए। इन्हीं में एक शेयर डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infrastructure Ltd) का है। सोमवार को यह शेयर 1.45% उछलकर 175.15 रुपये पर बंद हुआ। इस मल्टीबैगर शेयर ने लॉन्गटर्म में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।

शुक्रवार को यह शेयर 172.65 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह तेजी के साथ खुला और 179.30 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि कारोबार के दौरान यह शेयर 168.20 रुपये तक भी गिर गया था। सोमवार को दिन के कारोबार के अंत में यह शेयर 175.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 सत्रों में यह शेयर करीब 4 फीसदी उछल गया है।

एक साल में 80% से ज्यादा उछाल

डायमंड पावर का शेयर एक महीने में 25 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। वहीं एक साल में इसमें 80 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। एक साल के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव भी बना रहा। अगर आपने एक साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू आज 1.80 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी आपको एक लाख रुपये के निवेश पर 80 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।

ढाई साल में 6000% से ज्यादा रिटर्न

एक साल से ज्यादा के लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। करीब ढाई साल पहले इस शेयर की कीमत 2.69 रुपये थी। अब यह शेयर 175.15 रुपये पर है। ऐसे में करीब ढाई साल में यह शेयर 6300% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। अगर आपने ढाई साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उनकी वैल्यू 64 लाख रुपये से ज्यादा होती।

कितने समय में बनाए 25 करोड़ रुपये

5 साल में यह शेयर पैसा छापने की मशीन बन गया है। 5 साल पहले यह शेयर 0.07 रुपये का था। यानी इसकी कीमत 10 पैसे से भी कम थी। अब यह शेयर 175 रुपये के पार चला गया है। यानी इसने 5 साल में निवेशकों को करीब 250000% रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू आज 25 करोड़ रुपये से ज्यादा होती।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *