Stock Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, रियल्टी शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी
गुरुवार को शेयर बाजार में शुरुआत से ही शानदार तेजी देखने को मिली लेकिन दिन चढ़ने के साथ बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। सेंसेक्स करीब 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 76,741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी करीब 0.34 फीसदी चढ़कर 23,962.80 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में ज्यादातर शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते तेजी कमजोर पड़ गई। गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
किन स्टॉक्स में तेजी
निफ्टी के शेयरों में सन फार्मा सबसे ज्यादा 2.6 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा भारती एयरटेल, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), कोटक महिंद्रा बैंक और इटरनल के शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। वहीं गिरावट वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज सबसे ज्यादा 5.9 फीसदी टूटा। इसके अलावा इंफोसिस, मारुति सुजुकी, NTPC और ONGC के शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.5 फीसदी की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा मीडिया, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
हालांकि आईटी और ऑटो सेक्टर में हल्की कमजोरी रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.47 फीसदी और ऑटो इंडेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना रहा

Leave a Reply