TCS Q1 Results: अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा, 12 रुपये डिविडेंड का ऐलान
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों का एलान किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर घटकर 13,349 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में 13,718 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी की आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहली तिमाही में TCS का रेवेन्यू 72,275 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 70,698 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.2 फीसदी अधिक है।
वहीं कंपनी का EBIT तिमाही आधार पर 3.1 फीसदी घटकर 17,317 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में 17,870 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, TCS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निवेशकों के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Leave a Reply