Dr Reddy’s और Torrent Pharma ने वापस मंगाए Semalix के कुछ इंजेक्शन, मरीजों के लिए कोई खतरा नहीं
Dr Reddy’s Laboratories ने भारत में Semaglutide के Semalix Injection के एक बैच को तकनीकी जांच के लिए एहतियातन रिकॉल का फैसला किया है। इसी के बाद टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने भी Semalix Injection के कुछ चुनिंदा बैचों को वॉलंटरी रिकॉल की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह कदम केवल एहतियात के तौर पर उठाया गया है और जो मरीज पहले से इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए कोई सुरक्षा संबंधी जोखिम नहीं है।
रिकॉल सिर्फ Dr Reddy’s द्वारा बनाए गए Semalix Injection 2 mg और 4 mg के कुछ चुनिंदा बैचों पर लागू होगा। वहीं Semalix Tablet (3 mg, 7 mg, 14 mg), Sembolic Tablet (3 mg, 7 mg, 14 mg), Semalix Injection 8 mg और Sembolic Re-usable Injection पर इस रिकॉल का कोई असर नहीं पड़ेगा। ये सभी उत्पाद सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगे।
डॉ. रेड्डीज ने यह भी बताया कि कंपनी नवंबर से मार्च के बीच 60 से 70 लाख (6-7 मिलियन) Semaglutide Injectable Pens की सप्लाई करने की योजना बना रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply