stock-markett.online
Stocks News: एक साल में निवशकों को 100% से अधिक रिटर्न देने वाली कंपनी ने की 1550 करोड़ रुपये की डील
Stocks News: एक साल में निवशकों को 100% से अधिक रिटर्न देने वाली कंपनी ने की 1550 करोड़ रुपये की डील

Stocks News: एक साल में निवशकों को 100% से अधिक रिटर्न देने वाली कंपनी ने की 1550 करोड़ रुपये की डील

डिफेंस, एयरोस्पेस और होमलैंड सिक्योरिटी सेक्टर में काम करने वाली Apollo Micro Systems Ltd ने गुरुवार को बताया कि उसने Premier Explosives Ltd के प्रमोटर शेयरधारकों के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट (SPA) किया है। इस समझौते के तहत कंपनी 1550 करोड़ रुपये में Premier Explosives की 41.33 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इस अधिग्रहण में प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के 2.22 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदना शामिल है, जिनकी फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है।

इस अधिग्रहण के बाद अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स पर कंट्रोल हो जाएगा। इस अधिग्रहण के बाद SEBI के नियमों के अनुसार Apollo Micro Systems, Premier Explosives के पब्लिक शेयरधारकों के लिए 26 फीसदी तक अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी। इस ओपन ऑफर की कीमत 698 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

रेगुलेटरी मंजूरी मिलनी बाकी

हालांकि यह डील कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) समेत अन्य जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियों के मिलने के बाद ही पूरा होगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रक्रिया अगले 5 महीनों में पूरी हो जाएगी। Premier Explosives मिसाइल कार्यक्रमों के लिए सॉलिड प्रोपेलेंट बनाती है। इसके अलावा कंपनी भारतीय डिफेंस, एयरोस्पेस और माइनिंग सेक्टर के लिए काउंटरमेजर सिस्टम भी सप्लाई करती है।

Apollo Micro Systems का कहना है कि यह अधिग्रहण आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रक्षा उपकरणों का मजबूत इकोसिस्टम बनाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी इस अधिग्रहण के लिए पूरी रकम कैश में चुकाएगी।

इस अधिग्रहण से क्या फायदा होगा?

Apollo Micro Systems का कहना है कि इस डील से डिफेंस, एयरोस्पेस और हाई-एनर्जी मैटेरियल्स सेक्टर में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी। साथ ही कंपनी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, रॉकेट मोटर्स, एनर्जेटिक मैटेरियल्स, काउंटरमेजर सिस्टम और हथियारों (Munitions) को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर एक मजबूत रक्षा इकोसिस्टम तैयार कर सकेगी। कंपनी का मानना है कि इससे रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) बेहतर होगा, कामकाज में दक्षता बढ़ेगी और भविष्य के डिफेंस व स्पेस प्रोग्राम्स में ज्यादा अवसर मिलेंगे।

शेयर का प्रदर्शन

Apollo Micro का शेयर 1.97 फीसदी की तेजी के साथ 401.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 111.73 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *