NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ना चाहते हैं तो एनएचएसआरसीएल में भर्ती के लिए करें आवेदन, लाख रुपये मिलेगी सैलरी
NHSRCL Recruitment 2026: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) भारत की पहला बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर रही है। इस परियोजना से जुड़ कर अगर आप भी देश की तरक्की में हाथ बंटाना चाहते हैं, तो कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। एनएचएसआरसीएल ने कई टेक्निकल ट्रेड में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
खास बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित उम्मीदवारों को 1.10 लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का मकसद सिविल/ट्रैक फिटर, मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम, और रोलिंग स्टॉक टेक्नीशियन जैसे ट्रेड में खाली पोस्ट को भरना है। आइए जानें इस भर्ती के संबंधित जरूरी डिटेल
एनएचएसआरसीएल भर्ती 2026: पदों का विवरण
- इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन – 77 पोस्ट
- सिग्नलिंग और टेलीकॉम टेक्नीशियन – 63 पोस्ट
- सिविल/ट्रैक फिटर – 18 पोस्ट
- सिविल/ट्रैक मैकेनिक – 16 पोस्ट
- रोलिंग स्टॉक इलेक्ट्रीशियन – 13 पोस्ट
- रोलिंग स्टॉक फिटर – 10 पोस्ट
बाकी वैकेंसी सिविल/ट्रैक ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, मशीनिस्ट, रोलिंग स्टॉक वेल्डर, और RAC टेक्नीशियन पोस्ट पर उपलब्ध हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षिक योग्यता
- टेक्नीशियन पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास ये होना चाहिए
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन/SSLC के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट, या
- संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप के साथ मैट्रिकुलेशन/SSLC, या
संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में तीन साल का डिप्लोमा। इसके अलावा, एप्लिकेंट्स के पास इंडियन रेलवे, सरकारी या सरकारी रेलवे, मेट्रो रेल, या रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में कम से कम दो साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। कैंडिडेट्स को एक वैलिड एक्सपीरियंस या कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट जमा करना होगा। एलिजिबिलिटी और एक्सपीरियंस की कैलकुलेशन 30 जून, 2026 के हिसाब से की जाएगी।
उम्र सीमा : मैक्सिमम एज लिमिट 35 साल है।
सैलरी और पोस्टिंग
एनएचएसआरसीएल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को NE-2 पे लेवल के तहत 35,000 से Rs 1,10,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एब्जॉर्प्शन बेसिस पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एनएचएसआरसीएल या मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट में कहीं भी की जा सकती है।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
आवेदन शुल्क
जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। SC, ST और महिला कैटेगरी के एप्लिकेंट को एप्लीकेशन फीस देने से छूट दी गई है।
Leave a Reply