सोने का भाव आज का 10 जुलाई 2026: MCX पर चढ़ा सोना, गिरावट पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट, जानें 24K, 22K, 18 कैरेट के ताजा दाम
Aaj ka Sone ka Bhav, Gold MCX Price Live Updates: MCX पर आज यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 5 अगस्त एक्सपायरी वाला गोल्ड कांट्रैक्ट तकरीबन 50 रुपये या 0.03 फीसदी महंगा होकर 1,45,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, शुरुआती ट्रेडिंग में गोल्ड का रेट 1,43,451 पर रुपये पर खुला था। इसी के साथ सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। मालूम हो कि गुरुवार, 9 जुलाई का दिन बाजार के लिए भी अच्छा साबित हुआ। दोनों ही प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए बंद हुए। इस तेजी की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बनी अनिश्चतता है। दरअसल, बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने फिर से ईरान को लेकर बयान दिया है कि वह डील करना चाहते हैं।
स्पॉट गोल्ड का क्या हाल?
IBJ के मुताबिक, गुरुवार, 9 जुलाई को 999 प्योरिटी वाला सोने का भाव 1,43,372 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा वहीं, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,42,798 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
कॉपी अपडेट हो रही है…

Leave a Reply