SIP AMFI Data June: 3 महीने के हाई पर पहुंची म्यूचुअल फंड एसआईपी, जून में 31,781.20 करोड़ रुपये का इन्फ्लो
SIP AMFI Data June: भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश का सिलसिला नहीं थमा। AMFI (Association of Mutual Funds in India) के जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में SIP के जरिए 31,781.20 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो पिछले तीन महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। मई में SIP इन्फ्लो 30,507.91 करोड़ रुपये रहा था। SIP में लगातार बढ़ता निवेश इस बात का संकेत है कि छोटे और खुदरा निवेशक बाजार की अल्पकालिक उतार-चढ़ाव की बजाय लंबी अवधि की निवेश रणनीति पर भरोसा जता रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में अस्थिरता के बावजूद मासिक निवेश का आंकड़ा लगातार मजबूत बना हुआ है।
SIP खातों की संख्या में भी बढ़ोतरी
जून के दौरान केवल निवेश राशि ही नहीं बढ़ी, बल्कि सक्रिय SIP खातों यानी एक्टिव एसआईपी अकाउंट्स की संख्या में भी इजाफा (SIP Inflow June 2026) हुआ। इससे साफ है कि नए निवेशक भी म्यूचुअल फंड के जरिए नियमित निवेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वित्तीय जागरूकता, डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म और लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन की सोच ने SIP को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।
यह भी पढ़ें- SBI MF IPO: 4.35 रुपये का दांव बना 574 रुपये, एसबीआई एएमसी आईपीओ से इस कंपनी को मिलेगा 13,100% का दमदार रिटर्न
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में भरोसा बरकरार
SIP के मजबूत आंकड़ों के साथ-साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही। जून में इक्विटी स्कीमों में नेट इन्वेस्टमेंट बढ़कर 28,973.41 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो मई के मुकाबले करीब 26 फीसदी अधिक है। यह दर्शाता है कि निवेशक बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव को निवेश के अवसर के रूप में देख रहे हैं।
AUM ने बनाया नया रिकॉर्ड
जून में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 82.22 लाख करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले मई में यह आंकड़ा 81.58 लाख करोड़ रुपये था। AUM में यह बढ़ोतरी बाजार में सुधार और लगातार निवेश प्रवाह, दोनों का असर दिखाती है।
यह भी पढ़ें- AMFI Data June 2026: म्यूचुअल फंड्स में लौटा निवेशकों का भरोसा, इक्विटी में 28,973 करोड़ रुपये का निवेश, AUM रिकॉर्ड 82.22 लाख करोड़ पर
Gold ETF और ETF में भी निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
जून में Gold ETF में निवेश में भी अच्छा उछाल देखने को मिला। मई में जहां इस कैटेगरी में 725 करोड़ रुपये का निवेश आया था, वहीं जून में यह बढ़कर 3,443.23 करोड़ रुपये पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की तलाश के चलते गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा। इसी तरह ETF कैटेगरी में भी निवेशकों की दमदार खरीदारी दर्ज की गई। जून में ETF में 13,237.76 करोड़ रुपये का नेट इन्वेस्ट दर्ज हुआ, जबकि मई में यह केवल 620 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply