AMFI Data April 2026 : इक्विटी इनफ्लो घटा, AUM 81 लाख करोड़ पार—मिड और स्मॉलकैप फंड्स में निवेशकों का भरोसा बढ़ा
AMFI Data April 2026 : अप्रैल 2026 का म्यूचुअल फंड डेटा सामने आ गया है। इस बार इक्विटी फंड्स में निवेश थोड़ा कम हुआ है, लेकिन कुल पैसा (AUM) तेजी से बढ़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है, जबकि कुछ कैटेगरी में कमी भी हुई है। अच्छी बात यह है कि डेट और हाइब्रिड फंड्स में फिर से पैसा आना शुरू हुआ है। यानी बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर है, लेकिन निवेशकों का भरोसा अभी भी बना हुआ है।
अप्रैल 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में कुल निवेश 5% घटकर 38,440 करोड़ रुपये रह गया, जो मार्च में 40,450 करोड़ रुपये था। हालांकि साल-दर-साल आधार पर देखें तो इसमें 58% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे साफ है कि लंबी अवधि में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।
अगर कुल AUM (Assets Under Management) की बात करें, तो यह बढ़कर 81.92 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च में 73.73 लाख करोड़ रुपये था। यानी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल पैसा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं इक्विटी AUM भी बढ़कर 35.74 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
कैटेगरी के हिसाब से देखें तो स्मॉलकैप फंड्स में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। इसमें 6,885 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके बाद मिडकैप फंड्स में 6,551 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। दोनों कैटेगरी में महीने-दर-महीने बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है, जिससे पता चलता है कि निवेशक हाई ग्रोथ वाले विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़े: Mutual Fund SWP: क्या है सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान? रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम पाने का सबसे बेस्ट फॉर्मूला
लार्ज कैप फंड्स में 2,524 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो पिछले महीने से थोड़ा कम है। वहीं ELSS फंड्स में 567 करोड़ रुपये की निकासी (outflow) हुई, और डिविडेंड यील्ड फंड्स में भी हल्का आउटफ्लो देखा गया।
डेट फंड्स की बात करें तो मार्च में भारी आउटफ्लो के बाद अप्रैल में मजबूत वापसी हुई। अप्रैल में 2.47 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इसमें सबसे ज्यादा पैसा लिक्विड फंड्स में 1.65 लाख करोड़ रुपये के रूप में आया। इसके अलावा ओवरनाइट, मनी मार्केट और अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स में भी अच्छा निवेश हुआ।
हाइब्रिड फंड्स में भी सुधार देखने को मिला। मार्च में जहां आउटफ्लो था, वहीं अप्रैल में 20,565 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया। इसमें आर्बिट्राज फंड्स सबसे आगे रहे, जिनमें 12,378 करोड़ रुपये का निवेश आया।
पैसिव फंड्स यानी ETF और इंडेक्स फंड्स में थोड़ा दबाव दिखा। इनका कुल इनफ्लो 35% घटकर 20,082 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि गोल्ड ETF में निवेश बढ़कर 3,040 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो सुरक्षित निवेश की ओर रुझान को दिखाता है।
कुल मिलाकर, ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड्स में अप्रैल में 3.26 लाख करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया, जबकि मार्च में आउटफ्लो था। अप्रैल में 11 नए फंड लॉन्च हुए, जिन्होंने मिलकर ₹828 करोड़ जुटाए।
अप्रैल 2026 का डेटा बताता है कि बाजार में हल्की उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। खासकर मिडकैप, स्मॉलकैप और हाइब्रिड फंड्स में रुचि बढ़ रही है, जो भविष्य में अच्छे रिटर्न की उम्मीद को दिखाता है।

Leave a Reply