stock-markett.online
L&T Finance Q1 Results: कंपनी के मुनाफे में 29 फीसदी की बढ़ोतरी-NII बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये पर
L&T Finance Q1 Results: कंपनी के मुनाफे में 29 फीसदी की बढ़ोतरी-NII बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये पर

L&T Finance Q1 Results: कंपनी के मुनाफे में 29 फीसदी की बढ़ोतरी-NII बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये पर

L&T Finance ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी है कि कंपनी ने जून 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1) में कंपनी के मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़कर 895 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 694 करोड़ रुपये से 29 फीसदी की बढ़ोतरी है।

फाइनेंस कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इस तिमाही में 2,279 करोड़ रुपये पर थी। कंपनी का इंपेयरमेंट तिमाही दर तिमाही 546 करोड़ रुपये बढ़कर 582 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उसे 26 जून 2026 को नाभा पावर लिमिटेड (Nabha Power Limited) से लेटर प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि वह अब लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T) की सब्सिडियरी नहीं रही है। कंपनी के बोर्ड ने नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर प्रशांत कुमार को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है। उनका पहला कार्यकाल 10 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2031 तक यानी लगातार पांच वर्षों का होगा।

शेयर का प्रदर्शन

L&T Finance का शेयर शुक्रवार को 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 322.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 55.97 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *