stock-markett.online
RIL Q1 Results Date OUT : कब आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेशिंयल के तिमाही नतीजे? कंपनियों ने दी जानकारी

RIL Q1 Results Date OUT : देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और जियो फाइनेशिंयल सर्विसेज (Jio Financial Services) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को होगी। इस बैठक में 30 जून 2026 को खत्म जून तिमाही के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि बोर्ड बैठक के बाद एनालिस्ट मीट भी आयोजित की जाएगी।

इससे पहले जियो फाइनेशिंयल सर्विसेज ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया था कि कंपनी पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 के नतीजों पर 16 जुलाई 2026 को एनालिस्ट के साथ चर्चा करेगी। कंपनी के अनुसार, बोर्ड बैठक समाप्त होने के बाद शाम 7:00 बजे (IST) एनालिस्ट्स के लिए एक प्रेजेंटेशन आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढे़ं : NFO Alert : जुलाई में खुले हैं 5 न्यू फंड ऑफर, मिनिमम 500 रुपये से निवेश कर सकते हैं शुरू

(खबर अपडेट हो रही है..)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *