stock-markett.online
PM Kisan Samman Nidhi:  24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इन ग‍लतियों से बचें वरना खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये
PM Kisan Samman Nidhi:  24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इन ग‍लतियों से बचें वरना खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इन ग‍लतियों से बचें वरना खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देशभर के किसानों के लिए बड़ी राहत है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। अब तक इस योजना की 23 किस्तें किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी हैं।

अब किसान भाइयों को पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की 24वीं किस्‍त इंतजार है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। यहां लेटेस्‍ट अपडेट के मुताबिक, सरकार हर साल की तरह इस बार भी तय अंतराल पर अगली किस्त जारी कर सकती है, लेकिन इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों का ध्‍यान रखना होगा ताकि गलती न हो वरना किस्‍त का पैसा अटक सकता है।

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi: पैसा आने वाला है! चेक करें दस्तावेज दुरुस्त हैं या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: क्‍या है पूरी योजना

Also Read: PM Kisan 23rd instalment : खाते में नहीं आए ₹2000? तुरंत चेक करें Beneficiary List और Payment Status

इस योजना का मकसद देश के किसानों को समय पर आर्थिक मदद उपलब्‍ध कराना है ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्‍कतों का सामना न करना पड़े। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों के रूप में दी जाती है। जिससे किसानों को खेती की लागत उठाने और कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता मिलती है।

यहां एक बात का जरूर ध्‍यान रखें कि हर किस्त के बीच लगभग 4 महीने का अंतर रखा जाता है। इसी तय समय-सीमा के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी किस्त किसानों के खातों में भेजी जाती है। ऐसे में किसान अगली किस्त की संभावित तारीख का अनुमान पिछले भुगतान के आधार पर लगा सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: रिकॉर्ड करें दुरुस्त

अगर आपने अपना विवरण अपडेट नहीं किया तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। दरअसल आपके खाते में धनराशि तब ही आएगी जब आपका बैंक अकाउंट का केवाईसी अपडेट होगा। इसलिए सबसे पहले बैंक खाते की केवाईसी करवाएं। अगर आपकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई है तो भी आप भी इस योजना के तहत अगली किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे।इसलिए रजिस्ट्री समय से जरूर करवा लें।

PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: कैसे चेक करें नाम ?

  • सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • गेट डिटेल्स पर क्लिक करने पर आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कैसे करें ई-केवाईसी?

  • पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • दाईं ओर दिख रहे e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP दर्ज करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *