stock-markett.online
PPF vs SSY: 15 साल के निवेश पर कहां बनेगा सबसे बड़ा कॉर्पस? सरकारी स्कीम में पैसे लगाने से पहले समझिए पूरा गणित
PPF vs SSY: 15 साल के निवेश पर कहां बनेगा सबसे बड़ा कॉर्पस? सरकारी स्कीम में पैसे लगाने से पहले समझिए पूरा गणित

PPF vs SSY: 15 साल के निवेश पर कहां बनेगा सबसे बड़ा कॉर्पस? सरकारी स्कीम में पैसे लगाने से पहले समझिए पूरा गणित

PPF vs SSY : हर माता-पिता और नौकरीपेशा व्यक्ति चाहता है कि बच्चों की पढ़ाई, शादी या अपने रिटायरमेंट जैसे बड़े वित्तीय लक्ष्यों के लिए ऐसी जगह निवेश करे, जहां पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी रहे और समय के साथ अच्छा-खासा फंड भी तैयार हो जाए। ऐसे में सबसे पहले दो सरकारी योजनाओं का नाम सामने आता है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)। दोनों में सरकार की गारंटी, टैक्स छूट और कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। लेकिन अगर आप हर साल एक समान रकम निवेश करें, तो 15 साल बाद किस स्कीम से ज्यादा बड़ा फंड तैयार होगा? आइए समझते हैं कि PPF और SSY, दोनों में से कौन बड़ा फंड तैयार करेगा

PPF: 15 साल में करीब 40.68 लाख रुपये का फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) उन लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय सरकारी बचत योजनाओं में से एक है, जो बिना जोखिम के लंबी अवधि में पूंजी बनाना चाहते हैं।

मौजूदा ब्याज दर: 7.1% सालाना

अधिकतम निवेश: 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष

मैच्योरिटी: 15 साल

कंपाउंडिंग: सालाना

अगर कोई निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये (यानी लगभग 12,500 रुपये प्रति माह) निवेश करता है, तो 15 साल बाद उसके खाते में करीब 40.68 लाख रुपये जमा हो सकते हैं। इस राशि में निवेश की गई मूल रकम और ब्याज दोनों शामिल होंगे। PPF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज, निवेश और मैच्योरिटी राशि तीनों टैक्स-फ्री होती हैं।

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission : समान सैलरी, प्रमोशन और करियर ग्रोथ चाहते हैं रेलवे इंजीनियर, 8वें वेतन आयोग के सामने रखी मांग

SSY: 15 साल निवेश, लेकिन 21 साल में करीब 70 लाख रुपये

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई सरकारी योजना है।

मौजूदा ब्याज दर: 8.2% सालाना

अधिकतम निवेश: 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष

निवेश अवधि: 15 साल

मैच्योरिटी: 21 साल

मान लीजिए किसी माता-पिता ने अपनी 6 साल की बेटी के नाम आज SSY खाता खोला और हर साल 1.5 लाख रुपये जमा किए। वे 15 साल तक निवेश करेंगे, लेकिन खाते में जमा राशि पर अगले 6 साल भी ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में बेटी के 21 साल पूरे होने पर यानी करीब 2047 तक खाते में करीब 69 से 70 लाख रुपये जमा हो सकते हैं। इस योजना में भी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी राशि पूरी तरह टैक्स-फ्री रहती है।

PPF और SSY में इतना बड़ा अंतर क्यों?

पहली नजर में लग सकता है कि SSY, PPF से कहीं बेहतर है, लेकिन इसकी वजह सिर्फ ज्यादा ब्याज दर नहीं है। दरअसल PPF की मैच्योरिटी 15 साल में हो जाती है। जबकि SSY में निवेश 15 साल तक ही करना होता है, लेकिन खाता 21 साल बाद मैच्योर होता है। यानी निवेश बंद होने के बाद भी 6 साल तक कंपाउंडिंग चलती रहती है। यही अतिरिक्त समय और ज्यादा ब्याज दर SSY की मैच्योरिटी राशि को काफी बढ़ा देते हैं।

ये भी पढ़ें : Post Office New Service : अब देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से निकाल सकेंगे 20,000 रुपये तक कैश, सुकन्या खाते में 50,000 रुपये तक जमा भी हुआ आसान

(Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, न कि निवेश की सलाह है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। अपने पाठकों और दर्शकों को ET NOW Swadesh पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है। )

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *