stock-markett.online
Personal Loan Rates May 2026: कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता लोन? SBI, HDFC, समेत टॉप लेंडर्स की पूरी लिस्ट
Personal Loan Rates May 2026: कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता लोन? SBI, HDFC, समेत टॉप लेंडर्स की पूरी लिस्ट

Personal Loan Rates May 2026: कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता लोन? SBI, HDFC, समेत टॉप लेंडर्स की पूरी लिस्ट

मई 2026 में पर्सनल लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश के बड़े बैंक और NBFCs अच्छे ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर रहे हैं। कई जगहों पर रेट 8.75% से शुरू हो रही हैं, जिससे EMI भी किफायती बन सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए ब्याज दर और EMI अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि यह क्रेडिट स्कोर, इनकम और लोन टेन्योर पर निर्भर करता है। इसलिए लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों के ऑफर की तुलना करना बहुत जरूरी है, ताकि सही फैसला लिया जा सके।

पर्सनल लोन पर ब्याज दरें (मई 2026)

बैंक/लेंडर ब्याज दर (सालाना)
HDFC Bank 9.99%
Tata Capital 10.99%
State Bank of India 10.00% – 15.00%
ICICI Bank 9.99%
Bank of Baroda 10.15% – 18.00%
Axis Bank 9.60%
Kotak Mahindra Bank 10.99%
Bank of India 10.85% – 16.15%
Canara Bank 9.70% – 15.15%
Punjab National Bank 10.25% – 16.80%
HSBC Bank 9.75%
Federal Bank 11.75% – 18.99%
Union Bank of India 8.90% – 12.65%
Bajaj Finserv 10.00% – 30.00%
Bank of Maharashtra 8.75% – 13.55%
IndusInd Bank 10.49%

सरकारी बैंकों जैसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सबसे कम दरें दे रहे हैं। वहीं प्राइवेट बैंकों में Axis Bank और HDFC Bank भी प्रतिस्पर्धी दरें दे रहे हैं। NBFCs जैसे Bajaj Finserv ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं, लेकिन उनकी दरें ज्यादा हो सकती हैं।

यह भी पढ़े: HDFC Bank ने घटाई MCLR की दरें, EMI पर मिल सकती है राहत; आपके होम, कार और पर्सनल लोन पर कितना पड़ेगा असर?

लोन लेने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

– क्रेडिट स्कोर अच्छा रखें, इससे आपको कम ब्याज दर मिल सकती है।

– सिर्फ ब्याज दर न देखें, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी समझें।

– कुल लागत (Total Cost) की तुलना करें।

– EMI अपनी क्षमता के अनुसार चुनें

– जरूरत के हिसाब से ही लोन लें

पर्सनल लोन लेना आसान है, लेकिन सही फैसला लेना जरूरी है। अलग-अलग बैंकों के ऑफर को ध्यान से समझें और अपनी जरूरत व क्षमता के अनुसार ही लोन चुनें।

NOTE : 11 मई 2026 तक की ब्याज दरें संबंधित बैंकों और लेंडिंग संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई हैं। नवीनतम जानकारी, नियम और शर्तों के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *