stock-markett.online
Flipkart से ऑर्डर किया 95 हजार का टैबलेट, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश…वायरल हो रहा वीडियो
Flipkart से ऑर्डर किया 95 हजार का टैबलेट, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश…वायरल हो रहा वीडियो

Flipkart से ऑर्डर किया 95 हजार का टैबलेट, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश…वायरल हो रहा वीडियो

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले एक कस्टमर के साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई है। व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से एक महंगा टैबलेट मंगाया था, लेकिन डिलीवरी के समय बॉक्स खोलने पर उसमें टैबलेट की जगह फटी हुई पुरानी किताब निकली। इस पूरी ओपन-बॉक्स डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर कई लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट को भी इस मामले पर सफाई देनी पड़ी।

टेबलेट की जगह निकली बुक

कस्टमर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। व्यक्ति ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से करीब 95 हजार रुपये का प्रीमियम Samsung Galaxy Tab S10+ ऑर्डर किया था। ये ऑर्डर फ्लिपकार्ट की ओपन-बॉक्स डिलीवरी सुविधा के तहत था। इसलिए व्यक्ति ने डिलीवरी एजेंट की मौजूदगी में ही पैकेट खोला और पूरी अनबॉक्सिंग प्रक्रिया का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी एजेंट ने ग्राहक के सामने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पैकेट खोला। लेकिन बॉक्स के अंदर नया टैबलेट मिलने के बजाय एक पुरानी, फटी हुई और इस्तेमाल की हुई इकोनॉमिक्स की किताब निकली।

यूजर ने किया पोस्ट

इस पर ग्राहक ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने 95 हजार रुपये का टैबलेट ऑर्डर किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट ने उसकी जगह मुझे फटी हुई पुरानी इकोनॉमिक्स की किताब भेज दी।” वीडियो में डिलीवरी एजेंट भी मौके पर मौजूद दिखाई देता है और वह ग्राहक से पूरे मामले पर बात करता है। बातचीत के बाद दोनों इस बात पर सहमत होते हैं कि पैकेट को वापस विक्रेता के पास भेज दिया जाए। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

फ्लिपकार्ट ने दिया रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताई और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। मामले के तूल पकड़ने पर फ्लिपकार्ट ने भी पोस्ट का जवाब दिया और ग्राहक से हुई परेशानी के लिए माफी मांगी। कंपनी ने कहा, “हम कभी नहीं चाहेंगे कि आपको आपके ऑर्डर की जगह कोई दूसरी चीज मिले। इस घटना के लिए हमें बेहद खेद है और हम इसे जल्द से जल्द ठीक करना चाहते हैं। आपकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए, कृपया हमें प्राइवेट मैसेज के जरिए अपने ऑर्डर की जानकारी भेजें, ताकि हम इस मामले की जांच कर सकें।”

यूजर ने किया कमेंट

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने साथ हुए ऐसे ही अनुभव भी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, खासकर फ्लिपकार्ट के साथ। यह गलती सेलर की हो सकती है या फिर डिलीवरी पार्टनर की। मेरे दोस्त और परिवार वाले अब 5 हजार रुपये से महंगे सामान फ्लिपकार्ट से नहीं मंगाते, ऑफलाइन खरीदना ज्यादा सुरक्षित लगता है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसी वजह से लोग फ्लिपकार्ट से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से बचते हैं। अगर ऑनलाइन खरीदना ही है तो अमेजन ज्यादा सुरक्षित विकल्प लगता है।” एक दूसरे यूजर ने सलाह दी, “किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट से 1,000 रुपये से ज्यादा कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।” वहीं कुछ लोगों ने वीडियो पर सवाल भी उठाए। उनका कहना था कि पैकेट की एक सील पहले से खुली हुई दिखाई दे रही थी। एक यूजर ने लिखा, “वीडियो में साफ दिख रहा है कि बॉक्स की बाईं तरफ की सील पहले ही खुल चुकी थी।”

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *