52 Week High: रिकॉर्ड हाई से कुछ कदम दूर ये 5 मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर, क्या जारी रहेगी तेजी?
शेयर बाजार में तेजी के बीच कई चुनिंदा शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर (52-Week High) के बेहद करीब कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने साल 2026 में मजबूत रिटर्न दिए हैं, जिसके चलते निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर बनी हुई है। आइए जानते हैं कौन-कौन से शेयर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच चुके हैं।
किसी शेयर का 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचना बाजार में मजबूत खरीदारी और पॉजिटिव संकेत माना जाता है। हालांकि, केवल 52-Week High के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन और जोखिमों का भी आकलन करना जरूरी है।
Godrej Industries
Godrej Industries का शेयर 1,395 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,443 रुपये है। यानी शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 3 फीसदी नीचे है। वहीं 52-हफ्ते का निचला स्तर 744.20 रुपये रहा है। इस साल अब तक (YTD) शेयर करीब 35.42 फीसदी की तेजी दिखा चुका है।
Jammu & Kashmir Bank
Jammu & Kashmir Bank का शेयर 191 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसका 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 201.75 रुपये और निचला स्तर 97.35 रुपये है। शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 5 फीसदी नीचे है, जबकि साल 2026 में अब तक 89.03 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है।
AFCOM Holdings
AFCOM Holdings का शेयर 1,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,508 रुपये है, यानी शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 1 फीसदी से भी कम नीचे है। 52-हफ्ते का निचला स्तर 637.85 रुपये रहा है। इस साल अब तक शेयर 67.79 फीसदी चढ़ चुका है।
Beta Drugs
Beta Drugs का शेयर 2,371 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,395 रुपये है। यानी शेयर रिकॉर्ड हाई से लगभग 1 फीसदी नीचे है। 52-हफ्ते का निचला स्तर 990.10 रुपये रहा है। YTD आधार पर यह शेयर 53.42 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
RPG Life Sciences
RPG Life Sciences का शेयर 2,861.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसका 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,889 रुपये और निचला स्तर 1,733 रुपये है। शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1 फीसदी नीचे है। वहीं, साल 2026 में अब तक इस शेयर ने करीब 14.76 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है

Leave a Reply