stock-markett.online
Kusumgar IPO का अलॉटमेंट आज, 13 जुलाई को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक
Kusumgar IPO का अलॉटमेंट आज, 13 जुलाई को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

Kusumgar IPO का अलॉटमेंट आज, 13 जुलाई को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹650 करोड़ का कुसुमगर IPO 135.80 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब सोमवार, 13 जुलाई को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग 15 जुलाई को NSE और BSE पर हो सकती है। यह पब्लिक इश्यू 8-10 जुलाई के बीच खुला था। जिन लोगों ने इस IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है…

BSE पर कैसे करें चेक

  • पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप ‘इक्विटी’ चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Kusumgar IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल एंटर करें।
  • ‘कैप्चा’ डालें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

Bigshare Services की साइट से

  • पर जाएं।
  • 3 सर्वर्स में से किसी एक को चुनें।
  • कंपनी में Kusumgar सिलेक्ट करें।
  • एप्लीकेशन नंबर/PAN/बेनिफीशियरी ID में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल एंटर करें।
  • ‘कैप्चा’ डालें।
  • ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।

IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 299.51 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 27.97 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 174.28 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 11.09 गुना भरा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *