stock-markett.online
Just Dial Share Price: Q1 रिजल्ट से खुश होकर निवेशकों ने बढ़ाई खरीद, शेयर 15% तक भागा
Just Dial Share Price: Q1 रिजल्ट से खुश होकर निवेशकों ने बढ़ाई खरीद, शेयर 15% तक भागा

Just Dial Share Price: Q1 रिजल्ट से खुश होकर निवेशकों ने बढ़ाई खरीद, शेयर 15% तक भागा

रेस्टोरेंट, होटल, एजुकेशन समेत विभिन्न सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों में 13 जुलाई को शानदार तेजी है। BSE पर कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक उछलकर 651.50 रुपये के हाई तक गई। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद निवेशकों ने शेयर में खरीद बढ़ाई है। तिमाही के दौरान जस्ट डायल का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 327.47 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 297.86 करोड़ रुपये था।

तिमाही आधार पर रेवेन्यू 6.6 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत अच्छी हुई है। महामारी के बाद के रिकवरी के दौर को छोड़कर, रेवेन्यू में तिमाही आधार पर पिछले एक दशक की सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुद्ध मुनाफा एक साल पहले से 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 166.2 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 159.65 करोड़ रुपये था। जून 2026 तिमाही में EBITDA 1.1 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 87.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। EBITDA मार्जिन 26.7 प्रतिशत रहा।

जून 2026 तिमाही में यूनीक विजिटर्स के आधार पर मापा गया Just Dial का कुल ट्रैफिक 19.29 करोड़ रहा। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 0.2 प्रतिशत कम है। कुल ट्रैफिक में मोबाइल प्लेटफॉर्म का योगदान 86.5 प्रतिशत रहा। इसके बाद डेस्कटॉप/PC का योगदान 10.6 प्रतिशत और वॉइस प्लेटफॉर्म का योगदान 2.9 प्रतिशत रहा।

Just Dial के MD और CEO छोड़ रहे हैं पद

जस्ट डायल के फाउंडर, MD और CEO, VSS मनी 31 जुलाई 2026 से अपनी एग्जीक्यूटिव भूमिकाओं से हट जाएंगे। उनकी जगह दिनकर अयिलावरपु लेंगे, जिन्हें 10 जुलाई से CEO-डेजिग्नेट और 1 अगस्त, 2026 से CEO नियुक्त किया गया है। VSS मनी 33 साल के बाद एग्जीक्यूटिव भूमिकाओं से हट रहे हैं। दिनेश तलुजा ने 11 जुलाई से कंपनी के मौजूदा CFO की जगह ले ली है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *