stock-markett.online
Market View : बाजार में वेट एंड वॉच मोड में रहें, मिडकैप IT और फार्मा शेयरों में आज छुपने की जगह ढूंढें
Market View : बाजार में वेट एंड वॉच मोड में रहें, मिडकैप IT और फार्मा शेयरों में आज छुपने की जगह ढूंढें

Market View : बाजार में वेट एंड वॉच मोड में रहें, मिडकैप IT और फार्मा शेयरों में आज छुपने की जगह ढूंढें

Market View : शुक्रवार को बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ था। हमने वीकेंड रिस्क से बचने के लिए पुट से पोजीशन हेज करने का नजरिया लिया था। आज का प्राइस एक्शन काफी अहम होने वाला है। मगर ज्यादा अहम स्तर होगा गुरुवार का निचला स्तर यानी 23,925 और सबसे अहम यानी मेक ऑर ब्रेक होगा पिछले हफ्ते का निचला स्तर यानी 23,805 का लेवल। मगर बाजार में अब वो मार्च वाला डर शायद नहीं है। ये कहना है सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का। उन्होंने आगे इस बार गिरावट उनके लिए एक मौका होगी जिन्होंने पिछली रैली मिस की थी। बाजार में वेट एंड वॉच मोड में रहें और उसके बाद देखें, क्या करना है। मिडकैप IT और फार्मा शेयरों में आज छुपने की जगह ढूंढें।

क्या हुआ वीकेंड पर?

US-ईरान में फिर जंग शुरू हो गई है। US ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर हमला किया है। ईरान ने पहले हुए हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर हमले किए। अब तक मामूली नुकसान हुआ है,किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खुला है या बंद?

ईरान का कहना है कि अगले आदेश तक स्ट्रेट बंद रहेगा। IRGC ने कहा है कि विदेशी दखल खत्म होने तक किसी भी जहाज को गुजरने नहीं देंगे। US सेंट्रल कमांड का कहना है कि स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खुला है। समुद्री आवाजाही की आजादी सुनिश्चित करने के लिए US सेना तैयार है। साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ है। एक क्रू मेंबर लापता है। उधर JMIC ने कहा है कि रविवार को स्ट्रेट में कोई भी जहाज आता-जाता नहीं दिखा। समुद्री सुरक्षा को खतरा अब भी गंभीर बना हुआ है।

क्या कह रहे हैं बड़े नेता?

ट्रंप ने कहा है कि हमने कल रात ईरान को बुरी तरह से बमों से उड़ाया। वे बेहद बुरे और बीमार सोच वाले लोग हैं। अगर मुझे मारने की कोशिश की तो उन पर 1,000 मिसाइलें बरसाने को तैयार हूं। US रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान ने गलत फैसला लिया,अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। उधर ईरानी संसद के स्पीकर गालीबाफ ने कहा कि अपना वादा निभाओ,नहीं तो कीमत चुकाओ।

Hot Stocks: दो दिन से जारी बढ़त का सिलसिला थमा, कमजोर बाजार में भी ये दो शेयर करा सकते हैं बंपर कमाई

बाजार का रिएक्शन

कच्चे तेल में 3.5% तक की तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड फिर $80 प्रति बैरल के करीब आ गया है। US डॉलर इंडेक्स फिर 101 के ऊपर निकला है। सोना और चांदी में गिरावट आई है। US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.6% के करीब बनी हुई है।

बाजार: अब करना क्या है?

US-ईरान में नया तनाव एकदम खराब समय पर हुआ है। हमारे बाजार में शानदार मोमेंटम बन रहा था। FIIs की कैश में 14 दिनों की सबसे बड़ी खरीदारी थी। मिडकैप और स्मॉलकैप्स में शानदार तेजी थी। मिडकैप इंडेक्स ने शुक्रवार को नया ऑल टाइम हाई भी लगाया था। ऐसे में आज बाजार में सबसे ज्यादा मार्केट ब्रेड्थ पर नजर रखें। अगर रिकवरी आई,तो सबसे पहले मिडकैप और स्मॉलकैप चलेंगे। इसके अलावा India VIX भी एक बड़ा फैक्टर रहेगा। दो दिनों में वापस गिरकर India VIX कंफर्ट जोन में आया है। यह जब तक 14.5 के नीचे है,तब तक पेनिक वाला फैक्टर नहीं है। बहुत कुछ इस पर निर्भर करेगा कि कच्चा तेल कहां जाता है। अगर कच्चा तेल 85 के ऊपर निकला तो बाजार में बड़ी गिरावट हो सकती है। लेकिन अगर 80 तक ही रहा तो गैपडाउन के बाद रिकवरी संभव है।

डॉलर-रुपये की चाल भी एक और अहम फैक्टर रहने वाला है। आज शुरुआत में रेंट सेंसिटिव सेक्टर्स में दबाव रहेगा। बैंक,NBFCs,ऑटो, रियल एस्टेट में शायद गिरावट हो। लेकिन यही सेक्टर्स में सबसे ज्यादा मौके भी मिल सकते हैं। ट्रेडिंग के लिए अभी फार्मा और मिडकैप IT बेहतर हैं।

क्या FIIs लौट रहे हैं?

जुलाई में FIIs के लौटने के पहले संकेत मिले हैं और बिकवाली कम होने के तो साफ संकेत हैं। जिस दिन बिकवाली होती भी है, वो 1500-2000 करोड़ रुपए की होती है। पहले हम 5,000-10,000 करोड़ रुपए के सेल आंकड़े देखते थे। सरकार के बॉन्ड्स पर टैक्स हटाने के बाद सेंटिमेंट बदला था। इसके अलावा भारतीय बाजारों ने भी थोड़ा आउटपरफॉर्म करना शुरू किया है। आज का डाटा काफी अहम रहने वाला है क्योंकि अगर FII बिकवाली वाकई रुकी तो हम हायर लो बनाएंगे। मार्च के 22,180 के बाद जून में 23,100 का हॉयर बॉट्म था और अगर पिछले हफ्ते का निचला स्तर बचा तो 23,800 का एक और हायर बॉटम बनेगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,950-24,050 पर और बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 है। गैपडाउन के बाद देखना होगा कि निफ्टी 23,900-23,950 होल्ड कर रहा है या नहीं। अगर निफ्टी इस जोन को होल्ड करता है, तो 23,850 के SL के साथ खरीदारी करें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,250-24,350 पर है। गैपडाउन के बाद रिकवरी फेल होने पर ही बिकवाली करें,दिन के शिखर का SL रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 57,500-57,750 पर और बड़ा सपोर्ट 57,050-57,300 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 57,350-57,550 है। SL 57,050 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,800-58,050 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,250-58,500 पर है। रिकवरी फेल होने पर ही बिकवाली करें,दिन के शिखर का SL रखें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *