stock-markett.online

Chartist Talk: जुलाई में निफ्टी के 25000 के स्तर को पार करने की संभावना कम, जोरदार कमाई के लिए इस हफ्ते इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Chartist Talk: क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है,हालांकि बीच-बीच में इसमें कुछ उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्रूड अपने वीकली 200 EMA से नीचे आ गया है। ऐसी स्थिति के बाद आमतौर पर लंबे समय तक गिरावट का दौर देखने को मिलता है। इतनी बड़ी गिरावट के बाद इसमें 81–82 डॉलर प्रति बैरल तक की थोड़ी रिकवरी संभव है,लेकिन अंततः 58–60 डॉलर प्रति बैरल के मंथली सपोर्ट लेवल के टेस्ट होने की संभावना है। तेल में ‘सेल-ऑन-रैली'(तेजी आने पर बेचने) की रणनीति अपनानी चाहिए।

रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल है। गोदरेज प्रॉपर्टीज,DLF और प्रेस्टीज तीनों ही तीन-चार महीने के कंसोलिडेशन से बाहर निकलकर अपने 200 EMA के ऊपर आ गए हैं। इनमे आगे और बढ़त की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ये कहना है ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के फाउंडर और CEO राहुल घोष का। यहां, आपके लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

इस हफ्ते निवेशकों को निफ्टी के किन लेवल पर नजर रखनी चाहिए? क्या आपको लगता है कि तेजी जारी रहेगी,या इंडेक्स के 24,600–24,800 की तरफ बढ़ने से पहले इसमें कुछ ठहराव आ सकता है? जुलाई में निफ्टी के 25,000 का लेवल पार करने की कितनी संभावना है?

पिछले 10-12 हफ्तों में निफ़्टी में लगातार’स्पिनिंग टॉप’ कैंडल बनी हैं। यह बिना किसी साफ दिशा वाले बाजार का क्लासिक संकेत हैं। इस प्राइस एक्शन से पता चलता है कि 24,600-24,800 के जोन की ओर बढ़ने की कोशिश करने से पहले इंडेक्स के कंसोलिडेट होने की संभावना है। निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24,600 के आसपास है और इसके बाद शॉर्ट से मीडियम टर्म में 24,800–24,900 पर एक मज़बूत सप्लाई जोन है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 24,400 पर मौजूद 200 EMA कई बार एक मज़बूत रुकावट साबित हुआ है और लगातार तेजी के लिए इसके ऊपर निर्णायक क्लोजिंग जरूरी है। रेजिस्टेंस के इस कई स्तरों वाले स्ट्रक्चर को देखते हुए,जुलाई में निफ्टी के 25,000 के स्तर को पार करने की संभावना कम लगती है।

क्या बैंक निफ्टी तेजी के अगले दौर के लिए तैयार है? इसके 60,000 के स्तर पर वापस पहुंचने की कितनी संभावना है?

दोनों इंडेक्स में से बैंक निफ्टी साफ तौर पर ज्यादा मज़बूत है। यह दो हफ्ते से ज़्यादा समय से अच्छे प्राइस एक्शन के साथ अपने 200 EMA के ऊपर बना हुआ है और डेली चार्ट पर ऊपर की ओर झुके हुए एक छोटे से चैनल में ट्रेड कर रहा है,जिसका ऊपरी सिरा 58,700–58,800 के आसपास है। अगर यह इस चैनल से बाहर निकलता है तो आने वाले हफ्तों में इसके 60,000 के स्तर की ओर बढ़ने की पुष्टि हो जाएगी। मंथली टाइमफ़्रेम पर,निफ्टी के उलट बैंक निफ़्टी एक अपट्रेंड में बना हुआ है और किसी भी पॉजिटिव ट्रिगर से इसके सबसे पहले नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है।

इस हफ्ते के लिए आपके रडार पर कौन से दो स्टॉक हैं?

बाजार का मूड बेहतर होने के साथ,कैपिटल मार्केट इकोसिस्टम से जुड़े स्टॉक अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) लंबे समय तक एक ही दायरे में रहने के बाद अब ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है। इसने हाल ही में अपना 200 EMA वापस हासिल किया है। इसमें हर गिरावट पर खरीदारी होने की संभावना है।

इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर में भी हलचल दिख रही है। गोदरेज प्रॉपर्टीज़,DLF और प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स सभी ने तीन-चार महीने के कंसोलिडेशन से बाहर निकलकर अपने 200 EMA के ऊपर बढ़त बनाई है। आगे इनमें और तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या आप अभी भी IT सेक्टर से दूर रहना पसंद करेंगे?

हां, इनका रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर हुआ है,लेकिन अलग-अलग IT शेयरों में सपोर्ट लेवल अभी भी 10-15% दूर हैं। इंडेक्स 26,000 के आस-पास मंथली सपोर्ट पर है और यहां कंसोलिडेट हो सकता है। हो सकता है कि यह मौजूदा लेवल से कम गिरे,लेकिन ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले इसका परफॉर्मेंस कमजोर ही रहेगा। लंबे समय के लिए इन शेयरों जमा करना ठीक है। लेकिन नई ट्रेडिंग पोजीशन लेना सही नहीं होगा।

क्या निफ्टी रियल्टी ओवरबॉट जोन के पास है?

यह इंडेक्स बहुत मजबूत दिख रहा है,वीकली चार्ट पर इनवर्स हेड-एंड-शोल्डर्स से बाहर निकल गया है। इसके 938 से 1,050–1,130 की ओर बढ़ने की संभावना है। मोमेंटम बुल्स के पक्ष में है।

क्या मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स निफ्टी 50 से बेहतर परफॉर्म करेंगे?

हां, पिछले हफ्ते निफ्टी मिडकैप 100 ने वीकली ‘असेंडिंग ट्रायंगल’ से बाहर निकलकर ऑल-टाइम हाई का ब्रेकआउट दिया। स्मॉलकैप इंडेक्स भी ऐसा ही करने की कगार पर है। इनका बेहतर परफॉर्मेंस जारी रहना चाहिए।

क्या आपको RBL बैंक में और बढ़त की उम्मीद है?

इस स्टॉक ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग ‘कप-एंड-हैंडल’पैटर्न को तोड़ा है और यह अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके बिना किसी बड़ी रुकावट के इसके ₹420–425 तक पहुंचने की संभावना है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *