Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Bazar LIVE Update: शेयर बाजार में होगी ‘बुल’ की वापसी या मार्केट में जारी रहेगी गिरावट? गिफ्ट निफ्टी दे रहा गैप डाउन ओपनिंग का संकेत
Aaj Ka Sensex, Nifty | Share Market LIVE News Update: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद आज 12 मई को गिफ्ट निफ्टी से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर हैं, लेकिन सेंसेक्स-निफ्टी आज भी लाल निशान में खुल सकते हैं। वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान के हालिया प्रस्ताव को नकारने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और टेक स्टॉक्स में उछाल की वजह से S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह 0.19% की बढ़ोतरी के साथ पहली बार 7,412.84 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 0.1% के उछाल के साथ 26,274.13 के लेवल पर बंद हुआ।

Leave a Reply