stock-markett.online
Midcap Masala: अदाणी ग्रीन और हिंडाल्को में कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस
Midcap Masala: अदाणी ग्रीन और हिंडाल्को में कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

Midcap Masala: अदाणी ग्रीन और हिंडाल्को में कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

Midcap Masala: मिड-कैप कंपनियों में छोटी कंपनियों (स्मॉल-कैप) जितना जोखिम नहीं होता, लेकिन ये बड़ी कंपनियों (लार्ज-कैप) की तरह बहुत स्थिर भी नहीं होती हैं। इनमें तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है, इसलिए ये निवेशकों को अच्छा रिटर्न (मल्टीबैगर) देने की क्षमता रखती हैं। ET NOW स्‍वदेश के खास शो मिडकैप मसाला (Midcap Masala) में ये बताने का प्रयास किया गया कि मिड कैप स्‍टॉक्‍स में कहां पर तेजी है, किन स्‍टॉक्‍स में एक्‍शन है।

स्टॉक्स जो मिड कैप के सेक्टर में हमें नजर आ रहे हैं। इस वक्त अगर हम देखें तो पीडीएसएल के शेयर में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। यहां पर एक ग्लोबल डील हुई है पीडीएसएल में। जिसके चलते 14% की शानदार तेजी हम पीडीएसएल में देख पा रहे हैं। दरअसल एक मल्टी ईयर सोर्सिंग पार्टनरशिप जो है वो हुई है। पीडीएस में जिसकी वजह से यह बढ़त हमें देखने को मिल रही है। इसके अलावा Just Dial Stock में भी 9% का उछाल आज देखने को मिला है।

इसके अलावा Novoco की तरफ देखिए। यहां पर भी अच्छा एक्शन नजर आ रहा है। यहां पर क्वार्टर वन अपडेट्स आए हैं। जिसके चलते 8% की तेजी इस वक्त Novoco में हम देख पा रहे हैं। तो ओवरऑल इस वक्त तीन स्टॉक्स में अच्छा एक्शन आज देखने को मिल रहे हैं।

Also Read: Midcap Masala: कल्याण ज्वेलर्स, वोल्टास समेत इन मिडकैप शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, मिल सकता है दमदार मुनाफा!

Midcap Masala: अपनी लॉन्ग पोजीशन को होल्ड करने की सलाह

Also Read: Mid Cap Stocks: CONCOR, APAR Industries समेत इन 6 शेयरों पर दांव, ब्रोकरेज को दिख रहा 54% तक का अपसाइड- देखें टार्गेट

मार्केट एक्‍सपर्ट मानस जायसवाल ने बताया, निफ्टी में गैप डाउन देखने को मिला लेकिन ध्यान रखें निफ्टी भी 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। मेरा समझना यह है कि निफ्टी जब तक 24,000 के ऊपर ट्रेड करता है। यहां पर आप अपनी लॉन्ग पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं। हालांकि फ्रेश खरीदारी अब तभी करेंगे जब 24,200 का आंकड़ा निफ्टी ब्रेक करेगा। बात अगर स्टॉक स्पेसिफिक मार्केट की करें तो जहां पर स्ट्रेंथ है। वहां पर आप डेफिनेटली लॉन्ग साइड भी ट्रेड ले सकते हैं।

Adani Green Stock- मार्केट एक्‍पर्ट ने अदाणी ग्रीन को पहला रेमेंडेशन बताया। जहां पर अगर आप देखें तो स्टॉक मेंलगातार 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास सपोर्ट लेने की कोशिश कर रहा है। यहां पर खरीदारी करने की राय दी। करंट लो लेवल्स पर खरीदारी करने की सलाह दी। यहां स्टॉप लॉस 1550 के नीचे रहेंगे। 1640 तक के टारगेट्स बनने की संभावना जताई।

Hindalco Stock- एक्‍सपर्ट ने बताया कि हिंडाल्‍को लगातार लोअर लेवल पर 200 डे मूविंग एवरेज के आसपास बेस बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कंफर्मेशन आज आया। स्टॉक ने अपने ट्रेंड 20 डे मूविंग एवरेज को रिगेन कर लिया है। उन्‍होंने बताया Hindalco में भी खरीदारी करेंगे 969 के स्टॉप लॉस से 1030 के टारगेट के लिए।

Midcap Masala: मिड कैप में तेजी कहां नजर आ रही है?

मिड कैप में देखें तो बायोकॉर्न में बहुत अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कॉनकर में भी कल्याण ज्वेलर्स में भी लगातार आज देखिए तेजी हमें फिर से देखने को मिल रही है। एमसीएक्स में भी और Astro और NACO में भी अच्छी तेजी इस वक्त हम देख पा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *