Dividend News: एसबीआई लाइफ देगी 2.70 रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
Last Updated on February 26, 2026 7:20, AM by Pawan
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) ने बुधवार को शेयर बाजार शेयर बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 10 रुपये) के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जो 27 फीसदी के बराबर है। कंपनी ने डिविडेंड भुगतान के लिए शुक्रवार 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी ने कहा कि यह डिविडेंड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा लागू लिस्टिंग नियमों के तहत मंजूर किया गया है।
जिन शेयरधारकों के नाम रिकॉर्ड डेट के दिन रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, उन्हें यह अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड की राशि 27 मार्च 2026 तक शेयरधारकों के खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी या भेज दी जाएगी।
तिमाही नतीजे
SBI Life ने इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में भी कंपनी ने 2.70 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। उस वर्ष रिकॉर्ड डेट 12 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी और भुगतान 31 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में SBI लाइफ ने 2.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। उस समय रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2024 थी और भुगतान अप्रैल 2024 में किया गया था।
डिविडेंड की यह घोषणा कंपनी के दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद आई है। दिसंबर तिमाही में SBI लाइफ का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 5 फीसदी बढ़कर 577 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 551 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेट प्रीमियम आय 22 फीसदी बढ़कर 30,245 करोड़ रुपये पहुंच गई।
शेयर का प्रदर्शन
Sbi Life का शेयर बुधवार को 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 2,075 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 40.99 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने 139.36 फीसदी की रिटर्न दिया है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Stock market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।