stock-markett.online
HDFC Mutual Fund की इस स्कीम ने 10 साल में 1 लाख को बना दिया 5.5 लाख, 1 लाख करोड़ AUM क्लब में है शामिल
HDFC Mutual Fund की इस स्कीम ने 10 साल में 1 लाख को बना दिया 5.5 लाख, 1 लाख करोड़ AUM क्लब में है शामिल

HDFC Mutual Fund की इस स्कीम ने 10 साल में 1 लाख को बना दिया 5.5 लाख, 1 लाख करोड़ AUM क्लब में है शामिल

HDFC Mid Cap Fund: जून के लिए म्यूचुअल फंड निवेश का डेटा सामने आ गया है। इसमें HDFC Mutual Fund की लोकप्रिय HDFC Mid Cap Fund स्कीम ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह स्कीम 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) हासिल करने वाली देश की चुनिंदा म्यूचुअल फंड योजनाओं में शामिल हो गई है। इसके साथ ही इस फंड ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर अपनी मजबूत पहचान भी बनाई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस स्कीम में 10 साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश आज बढ़कर करीब 5.09 लाख रुपये हो चुका है।

19 साल का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

HDFC Mid Cap Fund की शुरुआत 25 जून 2007 को हुई थी। लॉन्च के बाद से अब तक इस स्कीम ने 17.29% का CAGR रिटर्न दिया है। यह प्रदर्शन इसके बेंचमार्क Nifty Midcap 150 Index से भी बेहतर रहा है, जिसने इसी अवधि में 15.04% CAGR का रिटर्न दिया।

फंड हाउस का कहना है कि इस बेहतर प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह मजबूत बिजनेस मॉडल, अनुभवी मैनेजमेंट और लंबी अवधि में कमाई बढ़ाने की क्षमता रखने वाली कंपनियों का चयन है। यही रणनीति इस स्कीम को बाजार के अलग-अलग दौर में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती रही है।

10 साल में 1 लाख रुपये बने 5 लाख से ज्यादा

अगर किसी निवेशक ने इस फंड में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो उसकी मौजूदा वैल्यू बढ़कर करीब 5.09 लाख रुपये हो गई होती। यानी निवेशकों को पांच गुना से ज्यादा संपत्ति बनाने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें: Rekha Jhunjhunwala ने इस सरकारी बैंक में घटाई हिस्सेदारी, पहली तिमाही में बेचे 1 करोड़ से ज्यादा शेयर

वहीं पिछले 10 वर्षों का CAGR 17.67% और 5 वर्षों का CAGR 19.77% रहा है। यह बताता है कि हाल के वर्षों में भी फंड का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।

SIP निवेशकों को भी मिला बड़ा फायदा

सिर्फ एकमुश्त निवेश ही नहीं, बल्कि नियमित SIP करने वाले निवेशकों को भी इस फंड ने शानदार रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने फंड की शुरुआत के समय से हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती, तो आज उसकी निवेश राशि की वैल्यू करीब 1.88 करोड़ रुपये होती। इस निवेश पर 19.27% XIRR का रिटर्न मिला है।

इसी तरह 15 साल तक की गई समान SIP की वैल्यू करीब 90.56 लाख रुपये और पिछले 10 वर्षों की SIP का मूल्य 33.32 लाख रुपये तक पहुंच गया होता।

ये भी पढ़ें: Biocon share: फार्मा स्टॉक में 8% की तूफानी तेजी, 3,481 करोड़ रुपये के सौदे से शेयर हुआ रॉकेट

1 लाख करोड़ AUM क्लब में शामिल

30 जून 2026 तक HDFC Mid Cap Fund का AUM 1,00,858 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी मिडकैप म्यूचुअल फंड योजनाओं में शामिल हो गया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *