Tata Elxsi Q1 FY27 Results: मुनाफे में 22% की गिरावट दर्ज, इनकम में इजाफा, लेकिन मार्जिन घटा
Tata Elxsi Q1 FY27 Results: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी Tata Elxsi ने आज यानी 14 जुलाई को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 (Q1FY27) के जून तिमाही नतीजों की घोषणा की। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मुनाफा 220 करोड़ रुपये से घटकर 171 करोड़ रुपये(YoY) पहुंच गया। वहीं इनकम 994 करोड़ रुपये से बढ़कर 1021 करोड़ रुपये(YoY)दर्ज की गई। कंपनी का EBIT 221 करोड़ रुपये से घटकर 194 करोड़ रुपये (YoY) रहा। जबकि EBIT मार्जिन 22.3% से घटकर 19% (YoY) हुआ।
Also Read: Tata Stocks Q4 Quarterly Results; Earnings; Dividend 2024: मुनाफे से मालामाल कर देंगे ये शेयर, आपके पास कोई है?
#Q1WithETNOW | Tata Elxsi Q1 Scorecard👇#StockMarket #Q1Results #EarningsWithETNOW pic.twitter.com/vYUZ01aGQm
— ET NOW (@ETNOWlive) July 14, 2026
Tata Elxsi शेयर प्राइस टुडे
Also Read: Dividend Stocks: सिर्फ मुनाफा नहीं, शेयरहोल्डर्स पर भी मेहरबान हैं ये 5 कंपनियां, लगातार बढ़ा रहीं अपना डिविडेंड पेआउट
बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, Tata Elxsi का स्टॉक 14 जुलाई 2026, मंगलवार को 3,844.55 के लेवल पर खुला।स्टॉक में 122.60 की गिरावट दर्ज की गई। स्टॉक का ऑल डे हाई 3,844.55 रहा।जबकि इसका 52 वीक का हाई 6,423.10 दर्ज किया गया। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, 14 जुलाई को कंपनी का मार्केट कैप करीब 23,051.78 करोड़ रुपये था।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply