stock market
Vedanta Share: कंपनी के बोर्ड ने NCDs के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी- शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद

Vedanta Share: कंपनी के बोर्ड ने NCDs के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी- शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद

Last Updated on February 26, 2026 7:22, AM by Pawan

Vedanta Ltd ने बुधवार को शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड ने फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि बुधवार 25 फरवरी 2026 को बोर्ड की बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के बेसिस पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। कंपनी ने कहा कि कंपनी ऑथराइज्ड कमिटी ने अनसिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड और रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स ( NCDs) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत 100000 रुपये के फेस वैल्यू वाले अधिकतम 300000 NCDs जारी किए जाएंगे। इन डिबेंचर्स के जरिए कंपनी कुल मिलाकर 3000 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाएगी।
कंपनी ने कहा कि यह इश्यू प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर किया जाएगा। इस फंड का उपयोग कंपनी अपनी कारोबारी जरूरतों, कर्ज रीपेमेंट या अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए कर सकती है। प्रस्तावित NCDs BSE पर लिस्ट होंगे। वेदांता ने फाइलिंग में कहा कि टेन्योर, कूपन, इंटरेस्ट पेमेंट का शेड्यूल और सिक्योरिटी, अगर कोई हो, से जुड़ी डिटेल्स ऑफर डॉक्यूमेंट में बताई जाएंगी। कंपनी ने यह भी बताया कि आज की तारीख तक उसके कर्ज़ पर ब्याज या प्रिंसिपल के पेमेंट में कोई देरी या डिफॉल्ट नहीं हुआ है।

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी ने शेयर में बुछवार को शानदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 4.78 फीसदी की तेजी के साथ 728.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल ने कंपनी ने शेयर में निवेशकों को 77.90 फीसदी के रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई 769.80 रुपये है। ग्लोबल ब्रोकरेज BofA Securities ने भी स्टॉक को न्यूट्रल से अपग्रेड कर बाय रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 480 रुपये से बढ़ाकर 840 रुपये कर दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 75 फीसदी अपसाइड है। इसी तरह BofA ने FY26E–FY28E के लिए वेदांता के EBITDA अनुमान 16–21 फीसदी तक बढ़ाए हैं।

Source link