बारिश में भी ऑफिस पहुंचेंगे बिल्कुल फ्रेश, बैग में रखें ये 10 चीजें और रहें बेफिक्र!
बारिश के मौसम में ऑफिस जाना अक्सर चुनौती बन जाता है। अचानक तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सफर मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सिर्फ छाता लेकर घर से निकलना काफी नहीं है, बल्कि कुछ तैयारियां भी जरूरी हैं। बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके बैग में ये चीजें जरूर होनी चाहिए। इससे आप कई छोटी-बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं:
1. बारिश से बचने के लिए छाता या रेनकोट
मानसून में मौसम कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इसलिए ऑफिस जाते समय बैग में हमेशा फोल्डेबल छाता रखें, क्योंकि यह कम जगह घेरता है और अचानक बारिश से बचाव करता है। अगर आप रोज बाइक, स्कूटी या लंबी दूरी तय करते हैं, तो रेनकोट या पोंचो ज्यादा बेहतर विकल्प है। यह पूरे शरीर के साथ-साथ बैग को भी भीगने से बचाता है और तेज हवा में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. बैग, लैपटॉप और डॉक्यूमेंट्स को वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन
ऑफिस बैग में अक्सर लैपटॉप, चार्जर, हार्ड डिस्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स होते हैं, इसलिए इन्हें बारिश से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए वाटरप्रूफ बैग कवर, लैपटॉप स्लीव और वाटर-रेजिस्टेंट बैग का इस्तेमाल करें। लैपटॉप और पानी की बोतल को अलग-अलग कंपार्टमेंट में रखें ताकि रिसाव होने पर नुकसान न हो। जरूरी डॉक्यूमेंट्स को हमेशा जिप-लॉक पाउच या प्लास्टिक फोल्डर में रखें और उनकी डिजिटल कॉपी भी फोन या क्लाउड पर सेव रखें।
3. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सेफ्टी
बारिश में सबसे ज्यादा खतरा मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को होता है। इसलिए बैग में वाटरप्रूफ मोबाइल पाउच, पावर बैंक, चार्जिंग केबल और ईयरफोन जरूर रखें। अगर फोन या कोई गैजेट भीग जाए, तो उसे तुरंत चार्ज न करें। पहले उसे पूरी तरह सुखाएं, क्योंकि गीले डिवाइस को चार्ज करने से शॉर्ट सर्किट और बैटरी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
4. एक्स्ट्रा कपड़े, मोजे और छोटा टॉवल
बारिश में कपड़े और जूते भीग जाना आम बात है। ऐसे में बैग में एक एक्स्ट्रा टी-शर्ट, शर्ट, मोजे और माइक्रोफाइबर टॉवल रखना बहुत काम आता है। माइक्रोफाइबर तौलिया जल्दी पानी सोखता है और जल्दी सूख भी जाता है। इससे आप बाल, चेहरा, हाथ या लैपटॉप और मोबाइल पर लगी नमी भी साफ कर सकते हैं। पूरे दिन गीले कपड़ों में रहने से सर्दी-जुकाम और स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
5. हेल्थ और हाइजीन किट साथ रखें
बारिश के मौसम में इन्फेक्शन और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। इसलिए बैग में हैंड सैनिटाइजर, वेट वाइप्स, टिश्यू पेपर, फेस मास्क और बेसिक मेडिसिन जरूर रखें। सिरदर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी या पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याओं की दवाइयां भी साथ रखें। यह छोटी-सी हेल्थ किट जरूरत पड़ने पर बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
6. हेल्दी स्नैक्स और वॉटर बॉटल
बारिश के मौसम में ट्रैफिक जाम या ट्रेन-बस लेट होने की वजह से सफर लंबा हो सकता है। ऐसे में बैग में ड्राई फ्रूट्स, भुना चना, मखाना, मूंगफली, एनर्जी बार और पानी की बोतल जरूर रखें। ये चीजें जल्दी खराब नहीं होतीं और लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा देती हैं। बाहर का अनहेल्दी खाना खाने की जरूरत भी नहीं पड़ती।
7. सही फुटवियर और पैरों की केयर
बारिश में फिसलन वाली सड़कें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। इसलिए एंटी-स्लिप, वाटर-रेजिस्टेंट या जल्दी सूखने वाले फुटवियर पहनें। बैग में एंटी-फंगल पाउडर और एक्स्ट्रा मोजे भी रखें ताकि पैरों में नमी जमा न हो। लंबे समय तक गीले जूते और मोजे पहनने से फंगल इन्फेक्शन और स्मेल की समस्या हो सकती है।
8. छोटे लेकिन बेहद काम के एक्सेसरीज
मानसून में कुछ छोटी-छोटी चीजें भी बहुत काम आती हैं। बैग में जिप-लॉक पाउच, प्लास्टिक बैग, एक्स्ट्रा पेन, नोटबुक, रबर बैंड, क्लिप और टिश्यू रखें। इनका यूज गीले कपड़े, चार्जर, केबल, दवाइयां या छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान को सेफ रखने के लिए किया जा सकता है। ये कम जगह लेते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर बेहद यूजफुल होते हैं।
9. मौसम और ट्रैफिक की जानकारी लेना
घर से निकलने से पहले वाटरफॉरकास्ट और ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें। इससे आप पहले से तय कर सकते हैं कि छाता ले जाना है या रेनकोट, किस रास्ते पर पानी भरा है और कहां ट्रैफिक ज्यादा है। सही प्लानिंग से समय की बचत होती है और जर्नी भी सेफ रहता है।
10. बैग हल्का और सिर्फ जरूरी सामान
बारिश के मौसम में बहुत भारी बैग लेकर चलना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब सड़क पर पानी भरा हो या फिसलन हो। इसलिए बैग में सिर्फ वही सामान रखें जिसकी सही में जरूरत हो। हल्का बैग लेकर चलने से बैलेंस बेहतर रहता है, गिरने का खतरा कम होता है और जर्नी ज्यादा कम्फर्टेबल बन जाता है।
Leave a Reply