कैबिनेट में आज हुए यूरिया से जुड़े तीन बड़े फैसले, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग PLI 2.0 स्कीम को भी मिली हरी झंडी – सूत्र
कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में फर्टिलाइजर और मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़े फैसले हुए हैं। इनका औपचारिक एलान 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा। इस पर जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि यूरिया सेक्टर से जुड़े 3 बड़े फैसलों पर मुहर कैबिनेट की मुहर लग गई है। यूरिया के लिए इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है। इस पॉलिसी के तहत 2031 तक यूरिया प्लांट लगाने वालों को इंसेंटिव मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक आज की कैबिनेट मीट में यूरिया सब्सिडी स्कीम को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। यूरिया प्लांट के लिए एनर्जी की नई शर्तों को मंजूरी मिली है। नाफ्टा वाले 3 यूरिया प्लांट के लिए एनर्जी की नई शर्तों को भी मंजूरी संभव है। यूरिया के मौजूदा 23 प्लांट्स के लिए एनर्जी की नई शर्तों को मंजूरी मिल गई है।
इसके अलावा भारत में मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए स्कीम को भी मंजूरी दे दी गई है। मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए PLI 2.0 को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। 3 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनका औपचारिक एलान किया जाएगा।
इस खबर के चलते आरसीएफ, एनएफएल, फैक्ट, चंबल फर्टिलाइजर, डिक्शन टेक और अंबर जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
अपडेट जारी……………………………
Leave a Reply