Stock Market Today: दिन के ऊपरी स्तर से गिरकर बंद हुए निफ्टी-सेंसेक्स, मुनाफावसूली और यूएस-ईरान तनाव का दिखा असर
Stock Market Today: बुधवार को शेयर बाजार दिन की शानदार शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से फिसल गया। निफ्टी-50 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 24,078 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 77,185.43 के स्तर पर बंद हुआ।
क्यों आई बाजार में गिरावट
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 600 अंक तक चढ़ा था और निफ्टी ने 24,200 का स्तर भी दोबारा हासिल कर लिया था।
हालांकि निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार की बढ़त सीमित हो गई। बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया, जबकि एनर्जी, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
अमेरिका ईरान तनाव का असर
इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई। दोनों देशों के बीच हमलों के आदान-प्रदान और होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड करीब 1.1 फीसदी बढ़कर 85.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित बड़े सैन्य अभियान को लेकर ‘सिचुएशन रूम’ में बैठक भी की, जिससे ग्लोबल मार्केट्स में सतर्कता बढ़ी।

Leave a Reply