Income Tax Return: पहले इंटरेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड करें फिर फाइल करें रिटर्न, जानिए इसका प्रोसेस
Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की डेडलाइन नजदीक आ गई है। अगर आपने अब तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो जल्द कर दें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिटर्न फाइल करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार करना ठीक नहीं है। दूसरा यह कि रिटर्न में बैंक में जमा पैसे पर मिले इंटरेस्ट की जानकारी देना नहीं भूलें।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने से पहले बैंक में जमा पैसे पर मिले इंटरेस्ट अमाउंट की जांच कर लेना चाहिए। अगर आपके एक से ज्यादा बैंक अकाउंट्स से हैं तो सभी अकाउंट में जमा पैसे पर मिले इंटरेस्ट अमाउंट को रिटर्न में बताना जरूरी है। रिटर्न में इंटरेस्ट इनकम की सही जानकारी नहीं देने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपसे सवाल पूछ सकता है।
आप अपने बैंक की वेबसाइट से इंटरेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एक वित्त वर्ष में आपको डिपॉजिट पर मिले इंटरेस्ट की पूरी जानकारी होती है। यह टैक्स के लिहाज से एक जरूरी डॉक्युमेंट है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स से इंटरेस्ट सर्टिफिकेट मांग सकता है। यह आपको एक वित्त वर्ष में इंटरेस्ट के रूप में मिले कुल अमाउंट का प्रूफ है। इंटरेस्ट सर्टिफिकेट में सेविंग्स, फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट से मिले कुल अमाउंट की पूरी जानकारी होती है।
इंटरेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। अपने आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करना होगा। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को पेमेंट एंड ट्रांसफर टैब पर जाना होगा। फिर टैक्स सेंटर पर क्लिक करना होगा। फिर इंटरेस्ट सर्टिफिकेट सेक्शन में डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर अकाउंट नंबर और पीरियड डालना होगा। उसके बाद आप पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को बैंक की वेबसाइट पर लॉग-इन करने के बाद अकाउंट सेक्शन में जाना होगा। फिर क्विक लिंक्स में डाउनलोड इंटरेस्ट सर्टिफिकेट पर क्लिक करना होगा। फिर अकाउं नबंर और पीरियड सेलेक्ट करने के बाद आप इंटरेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। SBI के ग्राहक बैंक की वेबसाइट पर लॉग-इन करने के बाद टॉप मेनू बार में ई-सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। फिर ‘इंटरेस्ट सर्टिफिकेट’ पर क्लिक कर आप पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
Leave a Reply