stock-markett.online
Instamart ऐप से घर बैठे मिलेगी HPCL LPG सिलेंडर की डिलीवरी, जानें ऑर्डर करने का पूरा तरीका
Instamart ऐप से घर बैठे मिलेगी HPCL LPG सिलेंडर की डिलीवरी, जानें ऑर्डर करने का पूरा तरीका

Instamart ऐप से घर बैठे मिलेगी HPCL LPG सिलेंडर की डिलीवरी, जानें ऑर्डर करने का पूरा तरीका

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने बुधवार, 15 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, ताकि अपने ऐप के जरिए LPG सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी की जा सके। जानकारी के अनुसार, यह सर्विस शुरू में बेंगलुरु में उपलब्ध होगी, जहां ग्राहक HPCL के हाल ही में लॉन्च किए गए HP Navya 10 kg कम्पोजिट LPG सिलेंडर का ऑर्डर दे सकेंगे। कंपनियों ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है।

ऑर्डर के लिए उपलब्ध सिलेंडर

ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए 10 किलो का HP Navya कम्पोजिट LPG सिलेंडर और HPCL का 5 किलो का मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं।

कंपनियों के अनुसार, HP Navya सिलेंडर आम सिलेंडरों की तुलना में हल्का और जंग-रोधी होता है। साथ ही, इसकी बॉडी पारदर्शी होती है, जिससे यूजर्स बची हुई गैस का लेवल देख सकते हैं।

कंपनियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को खरीदने के लिए ग्राहकों के पास पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है।

जानिए क्या है ऑर्डर और रिफिल की प्रोसेस

पहला ऑर्डर: अगर कोई ग्राहक पहली बार ऐप से सिलेंडर बुक करता है, तो इसे नए सिलेंडर की खरीद माना जाएगा। पहली बार खरीदने पर ग्राहक का आइडेंटिटी वेरिफिकेशन किया जाएगा और डिलीवरी प्रूफ से जुड़े जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे।

रिफिल ऑर्डर: पहली बार के बाद जब भी ग्राहक दोबारा सिलेंडर बुक करेंगे, तो डिलीवरी के समय उन्हें अपना पुराना खाली HPCL सिलेंडर डिलीवर करने वाले कर्मचारी को सौंपना होगा।

सिलेंडर इंस्टामार्ट का होगा या HP का?

सिलेंडर पूरी तरह से HP का ही होगा। स्विगी इंस्टामार्ट यहां सिर्फ एक टेक-इनेबल्ड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की तरह काम कर रहा है। ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए ऑर्डर बुक करेंगे, लेकिन गैस और सिलेंडर HPCL के ही होंगे।

इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा, “इंस्टामार्ट ने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए ग्रॉसरी से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। HPCL के साथ मिलकर, हम घर की एक जरूरी सेवा के लिए भी यह सुविधा दे रहे हैं और ग्राहकों की उम्मीद के मुताबिक सुरक्षा और भरोसे के स्टैंडर्ड्स को बनाए रखते हुए इंस्टामार्ट पर LPG ला रहे हैं।”

HPCL के डायरेक्टर-मार्केटिंग अमित गर्ग ने कहा कि इस लॉन्च का मकसद HP गैस से जुड़ी सुरक्षा, भरोसे और विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए LPG को ज्यादा आसानी से उपलब्ध कराना है।

शहरी कामकाजी वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत

क्विक कॉमर्स के जरिए रसोई गैस की ये ऑन-डेमांड डिलीवरी सेवा खासकर उन छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और छोटे परिवारों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है, जो 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के बुकिंग की लंबी प्रक्रिया और पचड़ों से बचना चाहते हैं। बेंगलुरु में सफल रोल-आउट के बाद, आने वाले समय में कंपनियों की योजना इसे देश के अन्य बड़े शहरों में भी विस्तार देने की है।

यह भी पढ़ें: Varanasi Highway Projects: वाराणसी में 25500 करोड़ के 2 बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स मंजूर, NH-19 और NH-31 दोनों से रिंग रोड होगा कनेक्ट

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *