HDFC Life Q1 Results: मुनाफे में 11% की बढ़ोतरी, नेट प्रीमियम इनकम बढ़कर 6700 करोड़ रुपये के पार
HDFC Life ने जून 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने अपने मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा साल दर साल 11 फीसदी की तेजी के साथ 611 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 546 करोड़ रुपये पर था। लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने कहा कि सॉल्वेंसी रेश्यो घटकर 185 फीसदी पर आ गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 192 फीसदी पर था।
एचडीएफसी लाइफ ने कहा कि जून तिमाही के दौरान कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम बढ़कर 16,727 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 14,539 करोड़ रुपये से 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। तिमाही के दौरान APE (Annualized Premium Equivalent) बढ़कर 3515 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 3225 करोड़ रुपये पर थी।
न्यू कस्टमर्स में बढ़ोतरी
HDFC Life के मैनेजमेंट ने कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि जून तिमाही के दौरान कंपनी की ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान न्यू कस्टमर्स का रहा। इस तिमाही में लगभग सभी प्रमुख बिजनेस सेगमेंट्स में संतुलित ग्रोथ देखने को मिली, जबकि एजेंसी चैनल की ग्रोथ कंपनी की कुल ग्रोथ से बेहतर रही। कंपनी के अनुसार, रिटेल प्रोटेक्शन बिजनेस में 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो राइडर्स को शामिल करने पर 11 फीसदी रही। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ULIP (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) की मांग मजबूत बनी हुई है।
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का शेयर बुधवार को 2.16 फीसदी की तेजी के साथ 567.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 25.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply