stock-markett.online
Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने शुरू की 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई वाले भी कर सकते हैं आवेदन
Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने शुरू की 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने शुरू की 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ अच्छी सैलरी की इच्छा है, तो ये मौका आपके लिए है। रेलवे ने नई भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए 10वीं पास और आईटीआई वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की ये भर्तियां नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) में निकली हैं। एनएफआर ने अप्रेंटिस की 6777 पदों पर भर्ती की घोषण की है। इस भर्ती के जरिए रेलवे के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, अकाउंट्स, मेडिकल आदि विभागों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की फ्री ट्रेनिंग के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 जुलाई 2026 से होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: यूनिट वाइज रिक्तियां

यूनिट (डिवीजन/वर्कशॉप) अप्रेंटिस की सीटें

कटिहार (KIR) और तिंधारिया(TDH) वर्कशॉप 1103

अलीपुरद्वार (APDJ) 651

रंगिया (RNY) 750

लुमडिंग (LMG) 1274

टिंनसुकिया (TSK) 860

न्यू बोगैगन वर्कशॉप (NBQS) एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881

डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) 763

हेडक्वार्टर (HQ)/मालीगांव- (अकाउंट्स, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रेक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट SWS/PNO,स्टोर्स) 495

कुल 6777

कौन अप्लाई कर सकता है?

शैक्षिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) सिस्टम से कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है। मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स/केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50% मार्क्स लाने भी जरूरी हैं।

आईटीआई : स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से एनसीवीटी या प्रोविजनल सर्टिफिकेट एनसीवीटी/एससीवीटी से प्राप्त किया हो।

उम्र सीमा : अभ्यर्थी की उम्र 15 साल से कम और 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट, प्रोविजिनल/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) , आईटीआई फाइनल मार्कशीट, 10वीं और 12वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट।

एनएफआर अप्रेंटिस भर्ती 2026: एक नजर में

  • रेलवे नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)
  • पद अप्रेंटिस
  • रिक्तियां 6777
  • आवेदन शुरू होने की तारीख 20 जुलाई 2026
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2026
  • ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in
  • योग्यता 10वीं+ ITI
  • उम्र 15-24 साल तक
  • स्टाइपेंड NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9600 स्टाइपेंड मिलेगा।
  • अप्रेंटिस की ट्रेनिंग 1 साल

एनएफआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्टिंग : उम्मीदवारों को एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड वाइज होगा। जो कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे वो भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

शॉर्टलिस्टिंग का आधार : अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मैट्रिकुलेशन और आईटीआई ट्रेड में मिले मार्क्स को देखा जाएगा। इनके आधार पर औसत अंक निकालकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अगर दो अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं, तो इस स्थिति में उम्र के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा। वहीं लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) की पोस्ट पर 10वीं के साथ 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मार्क्स पर मेरिट बनेगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट : फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी। सीटों के 1.5 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल होगा और कैंडिडेट्स अंतिम रूप से अप्रेंटिस के लिए सेलेक्ट हो जाएंगे।

आवेदन शुल्क

एनएफआर अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क भरना होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईबीसी और महिला अभ्यर्थियों को फॉर्म फीस से छूट रहेगी।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *