stock-markett.online
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद लगातार दूसरे दिन इन शेयरों में बड़ी गिरावट
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद लगातार दूसरे दिन इन शेयरों में बड़ी गिरावट

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद लगातार दूसरे दिन इन शेयरों में बड़ी गिरावट

ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी शेयरों में 12 मई को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। स्पाइसजेट, इंटरग्लोब एविएशन, इंडियन होटल्स और लेमन ट्री होटल्स जैसे शेयर 5 फीसदी तक क्रैश कर गए। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह अपील है, जिसमें उन्होंने लोगों से मध्यपूर्व संकट के बीच विदेश यात्रा कम करने और गैर-जरूरी खर्च नहीं नहीं करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने और विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। वर्क फ्रॉम ऑफिस (WFH) की भी सुविधा शुरू की जा सकती है।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद ट्रैवल और होटल कंपनियों के आउटलुक को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि सिर्फ जरूरी खर्चों पर लोगों के फोकस करने का असर इन दोनों सेक्टर में डिमांड पर पड़ सकता है। इस वजह से दोनों सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिख रही है। बाजार का सेंटीमेंट पहले से कमजोर है।

Yatra Online का शेयर 12 मई को 4.81 फीसदी गिरकर 97.50 रुपये पर बंद हुआ। Easy Trip Planners का शेयर 2.21 फीसदी गिरकर 7.51 रुपये पर क्लोज हुआ। Le Travenues Technology का शेयर 3 फीसदी गरिकर 158 रुपये पर क्लोज हुआ। होटल कंपनियों में आईटीसी का शेयर 1.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 300.85 रुपये पर बंद हुआ।

Indian Hotels का शेयर 3.98 फीसदी लुढ़कर 635 रुपये पर बंद हुआ। Lemon Tree Hotels का शेयर 3.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 112.20 रुपये पर बंद हुआ। IRCTC के शेयरों में भी गिरावट आई। SpiceJet का शेयर 4.95 फीसदी क्रैश कर 12.67 रुपये पर बंद हुआ। Interglobe Aviation का शेयर 1.66 फीसदी गिरकर 4,228 रुपये पर क्लोज हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले कोविड का संकट आया। उसके बाद वैश्विक आर्थिक चुनौतियां सामने आई और अब पश्चिम एशिया में तनाव है। इसका असर दुनियाभर में देखा जा रहा है। इंडिया भी इसके असर से अछूता नहीं है।” उन्होंने पश्चिम एशिया के संकट को इस दशक के बड़े संकट में से एक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ने कई कामों को आसान बनाया है। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग्स और सरकार और प्राइवेट ऑफिसेज में वर्क फ्रॉम होम का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को दिक्कत से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *