Canara Bank Loan Rates: झटका! कस्टमर्स पर बढ़ेगा EMI का भार, बैंक ने 5 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाई ब्याज दरें
Canara Bank Loan Rates: सरकारी सेक्टर के बैंक Canara Bank ने अपने सभी लोन अवधि के लिए एमसीएलआर यानी (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) रिवाइज किया है। बैंक ने सभी अवधि की MCLR दरों में 5 बेसिस प्वाइंट (0.05 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है। बैंक की ओर से BSE फाइलिंग में इसकी जानकारी दी गई। नई MCLR दरें 12 मई 2026 से लागू होंगी। ऐसे में MCLR-लिंक्ड लोन लेने वालों की EMI बढ़ने की संभावना है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने MCLR रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
Also Read: Canara Bank Target Price: Q4 नतीजों के बाद बेचें या खरीदें? 3 ब्रोकरेज की आई रिपोर्ट; जानें किसने कितना दिया टारगेट
Canara Bank Loan Rates: केनरा बैंक के लेटेस्ट लेंडिंग रेट्स
Also Read: Canara Bank Q4 Result FY26: तिमाही नतीजों में Canara Bank का दमदार प्रदर्शन, निवेशकों को मिलेगा 210% डिविडेंड
इकोनॉमिक टाइम्स की वेबसाइट के अनुसार, केनरा बैंक के लेटेस्ट लेंडिंग रेट रिवीजन के अनुसार, ओवरनाइट MCLR को 7.85% से बढ़ाकर 7.90% कर दिया गया है। जबकि एक महीने के MCLR को 7.90% से बढ़ाकर 7.95% कर दिया गया है। एक साल का MCLR खास तौर पर इसलिए जरूरी है क्योंकि होम, ऑटो और पर्सनल लोन जैसे कई रिटेल लोन इसी समय से जुड़े होते हैं। लेटेस्ट रिवीजन के साथ, एक साल का MCLR अब 8.75% हो गया है, जो पहले 8.70% था।
| MCLR Tenure | Old Interest Rates% | New Intererst Raets % |
| ओवरनाइट | 7.85 | 7.90 |
| एक महीना | 7.90 | 7.95 |
| तीन महीने | 8.15 | 8.20 |
| 6 महीने | 8.50 | 8.55 |
| 1 साल | 8.70 | 8.75 |
| 2 साल | 8.95 | 9.00 |
Canara Bank Loan Rates: इन वजहों से बढ़ सकतीं हैं ब्याज दरें
इकोनॉमिक टाइम्स की वेबसाइट के अनुसार, MCLR-लिंक्ड फ्लोटिंग रेट लोन लेने वाले बॉरोअर्स के लोन की ब्याज दरें उनके लोन रीसेट डेट और लोन एग्रीमेंट की शर्तों के आधार पर बढ़ सकती हैं। केनरा बैंक की वेबसाइट पर एक मैसेज के मुताबिक, “ऊपर दिए गए MCLR सिर्फ 12 मई, 2026 को या उसके बाद मंजूर किए गए नए लोन/एडवांस/पहले डिस्बर्समेंट पर लागू होंगे। उन क्रेडिट सुविधाओं पर लागू होंगे जिन्हें रिन्यू/रिव्यू/रीसेट किया गया है। जहां बॉरोअर्स के ऑप्शन पर 12 मई, 2026 को या उसके बाद MCLR लिंक्ड ब्याज दर पर स्विचओवर की परमिशन है।
क्या है MCLR ?
MCLR वह मिनिमम लेंडिंग रेट होता है। जिससे कम रेट पर बैंक लोन नहीं दे सकते, सिवाय कुछ मामलों के जिनकी परमिशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देता है। MCLR में कोई भी बढ़ोतरी उन बॉरोअर्स की EMI बढ़ा सकती है जिनके लोन इस सिस्टम से जुड़े हैं।

Leave a Reply