ITR Filing: Paytm ऐप से सिर्फ 11 रुपए में कैसे भरें इनकम टैक्स रिटर्न? देखें पूरा प्रोसेस और फायदे
ITR Filing: अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Paytm ने ClearTax के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब यूजर्स Paytm ऐप के जरिए सिर्फ 11 रुपए की शुरुआती कीमत पर ITR फाइल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा का मकसद टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।
Paytm ऐप पर मिलने वाला 11 रुपए वाला प्लान सिर्फ इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके साथ कॉम्प्लिमेंट्री नोटिस प्रोटेक्शन भी मिलेगा। यानी अगर ITR दाखिल करने के बाद आयकर विभाग की ओर से कोई नोटिस आता है, तो ClearTax उसकी जानकारी समझाने, जवाब तैयार करने और मामले के समाधान तक मदद करेगा।
Paytm ऐप से कैसे फाइल करें ITR?
Paytm ऐप के होम पेज पर जाएं और Free Tools सेक्शन में File your ITR with ClearTax विकल्प चुनें। इसके बाद अपना ईमेल आईडी दर्ज करें। ईमेल पर आए OTP की मदद से लॉग इन करें और ITR भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
यह भी पढ़ें : ITR Filing Penalties: 31 जुलाई के बाद रिटर्न फाइल किया तो जेब पर पड़ेगा असर, देखें लेट फीस, ब्याज और बाकी नियम
कंपनी के मुताबिक, टैक्स से जुड़ी जानकारी आयकर विभाग के रिकॉर्ड से अपने आप भर जाएगी। साथ ही सिस्टम आपके लिए सही ITR फॉर्म और टैक्स रिजीम भी चुन लेगा। इससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत कम होगी और प्रक्रिया आसान हो जाएगी। यह सुविधा खासतौर पर वेतनभोगी कर्मचारियों और सामान्य टैक्स रिटर्न भरने वालों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।
शेयर और म्यूचुअल फंड निवेशकों की भी सुविधा
अगर आपने शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, तो यह प्लेटफॉर्म 80 से ज्यादा ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म से आपका ट्रेडिंग डेटा एक साथ इंपोर्ट कर सकता है। इसके बाद सिस्टम अपने आप कैपिटल गेन की गणना कर देगा। अगर किसी ब्रोकरेज ने अपने स्टेटमेंट का फॉर्मेट बदल दिया हो, तब भी ClearTax का AI सिस्टम उसे पहचानकर डेटा प्रोसेस कर सकता है।
यह भी पढ़ें : ITR Filing Alert: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, देखें ऑनलाइन फाइलिंग का पूरा प्रोसेस
ITR की आखिरी तारीख
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। यह समय-सीमा वेतनभोगी कर्मचारियों, पेंशनर्स, टैक्स योग्य आय वाले छात्रों और उन लोगों पर लागू होती है, जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है।

Leave a Reply