stock-markett.online
Berger Paints Share Price: 9% चढ़े शेयर, दोहरे अंकों की वॉल्यूम ग्रोथ और 12 तिमाही के हाई पर ग्रास मार्जिन पर जश्न
Berger Paints Share Price: 9% चढ़े शेयर, दोहरे अंकों की वॉल्यूम ग्रोथ और 12 तिमाही के हाई पर ग्रास मार्जिन पर जश्न

Berger Paints Share Price: 9% चढ़े शेयर, दोहरे अंकों की वॉल्यूम ग्रोथ और 12 तिमाही के हाई पर ग्रास मार्जिन पर जश्न

Berger Paints Share Price: पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स के लिए आज का दिन धमाकेदार रहा। पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन में सुधार के दम पर ‘Dulux’ ब्रांड की कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर इसके शेयर आज 9% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 5.65% की बढ़त के साथ ₹515.35 पर है। इंट्रा-डे में यह 9.21% उछलकर ₹532.75 तक पहुंच गया था।

Berger Paints के लिए कैसी है कारोबारी सेहत?

मार्च 2026 तिमाही में बर्जर पेंट्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6% उछलकर ₹2,868.03 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 28% बढ़कर ₹335.25 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ग्रास मार्जिन 42.7% से उछलकर 12 तिमाहियों के हाई लेवल 44.2% पर पहुंच गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹481.67 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेटिंग मार्जिन भी 15.8% से सुधरकर 16.8% पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 11.8% रही।

बर्जर पेंट्स का कहना है कि भारतीय बाजार में उसकी करीब 20% हिस्सेदारी बनी हुई है, जबकि कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वाटरप्रूफिंग बिजनेस का परफॉरमेंस बेहतर बना हुआ है। प्रोटेक्टिव कोटिंग्स सेगमेंट की वॉल्यूम और वैल्यू ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रही तो ऑटोमोटिव कोटिंग्स बिजनेस के वॉल्यूम में मजबूत दोहरे अंकों की और वैल्यू में हाई सिंगल-डिजिट ग्रोथ रही।

वित्त वर्ष 2027 को लेकर कंपनी का कहना है कि मार्च से कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी से इसके ग्रास मार्जिन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने आगाह किया है कि कॉम्पटीशन तेज रह सकता है तो मांग के रुझान पर करीबी से नजर रहेगी। डिस्ट्रीब्यूशन के मोर्चे पर बात करें तो बर्जर पेंट्स का खुदरा नेटवर्क बढ़कर करीब 1,900 स्टोर्स तक पहुंच गया जबकि टिंटिंग मशीनों की संख्या 10,000 यूनिट्स के पार चली गई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

बर्जर पेंट्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 3 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹604.60 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 35.25% उछलकर 16 मार्च 2026 को ₹391.50 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

MSCI के स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार स्टॉक्स की एंट्री तो चार की विदाई, इनके वेटेज में हुआ बड़ा बदलाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *