MSCI Rejig : MSCI इंडेक्स में बड़ा फेरबदल, MCX, Federal Bank सहित इन स्टॉक्स की एंट्री; RVNL, Hyundai हुए बाहर
MSCI Rejig : ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने मई 2026 इंडेक्स रिव्यू के तहत भारतीय शेयरों में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव का असर आने वाले कारोबारी सत्रों में कई चुनिंदा शेयरों पर साफ देखने को मिल सकता है। MSCI Global Standard Index में कुछ नए भारतीय शेयरों को शामिल किया गया है, जबकि कुछ चर्चित कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
किन शेयरों पर पड़ा असर?
इस बार Federal Bank, Indian Bank, Multi Commodity Exchange of India (MCX) और National Aluminium Company (NALCO) को MSCI Global Standard Index में जगह मिली है। वहीं Hyundai Motor India, Jubilant FoodWorks, Kalyan Jewellers और Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) को इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है।
ये बदलाव 29 मई 2026 को बाजार बंद होने के बाद लागू होंगे। ऐसे में इन शेयरों में विदेशी फंड फ्लो और ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर देखने को मिल सकता है।
Adani Energy को लेकर आया ट्विस्ट
MSCI की इस समीक्षा में सबसे ज्यादा चर्चा Adani Energy Solutions को लेकर रही। शुरुआत में इस कंपनी को इंडेक्स में शामिल करने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में MSCI ने इसे रोक दिया।
MSCI ने साफ किया कि NSE की शॉर्ट-टर्म सर्विलांस लिस्ट में होने की वजह से कंपनी को फिलहाल इंडेक्स में शामिल नहीं किया जाएगा। MSCI की नीति के मुताबिक जिन कंपनियों पर अतिरिक्त निगरानी होती है, उन्हें Investable Market Index में तब तक शामिल नहीं किया जा सकता जब तक वे निगरानी सूची से बाहर न आ जाएं।
इस फैसले का असर Adani Energy के शेयरों पर नजर आ सकता है क्योंकि इंडेक्स में शामिल होने से आमतौर पर विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद रहती है।
किन शेयरों का बढ़ेगा वजन?
MSCI ने सिर्फ एंट्री और एग्जिट ही नहीं किया, बल्कि कई शेयरों का वेटेज भी बदला है। Adani Power, BPCL, Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures, Oracle Financial Services और Trent का इंडेक्स वेट बढ़ेगा। इससे इन शेयरों में पैसिव फंड्स की खरीदारी बढ़ सकती है।
दूसरी ओर करीब 75 शेयरों का वेट घटेगा। इनमें Bajaj Finance, Coal India, Hindustan Unilever, Infosys, ONGC, TCS, UltraTech Cement, HAL, Mahindra & Mahindra और Nestle India जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसका मतलब है कि इन शेयरों में कुछ दबाव देखने को मिल सकता है, खासकर उन फंड्स की तरफ से जो MSCI इंडेक्स को ट्रैक करते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi की सोना न खरीदने की अपील के बाद चर्चा में है गोल्ड रीसाइक्लिंग, कैसे गेमचेंजर बन सकती है ये स्कीम?
Smallcap इंडेक्स में भी बड़ा बदलाव
MSCI Smallcap Index में भी इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। 14 नए शेयरों को शामिल किया गया है, जिनमें PhysicsWallah, Pine Labs, Jubilant FoodWorks, Kalyan Jewellers, Escorts Kubota, Indian Renewable Energy और Fractal Analytics जैसे नाम शामिल हैं। वहीं 29 कंपनियों को इस इंडेक्स से बाहर किया गया है।
यह बदलाव उन निवेशकों के लिए अहम है जो स्मॉलकैप शेयरों में अवसर तलाश रहे हैं, क्योंकि MSCI इंडेक्स में शामिल होने से विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
MSCI री-जिग के बाद जिन शेयरों की एंट्री होती है, उनमें अक्सर शॉर्ट टर्म तेजी देखने को मिलती है क्योंकि इंडेक्स ट्रैकिंग फंड्स खरीदारी करते हैं। वहीं बाहर होने वाले शेयरों पर बिकवाली का दबाव आता है।
ये भी पढ़ें: Gold Import Duty: सोना-चांदी खरीदना होगा महंगा! सरकार ने बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी, आज से लागू होंगी नई दरें
हालांकि सिर्फ इंडेक्स बदलाव के आधार पर निवेश का फैसला लेना समझदारी नहीं होगी। निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स, वैल्यूएशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर भी नजर रखनी चाहिए। MSCI का यह बदलाव भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में सेक्टर आधारित हलचल बढ़ा सकता है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply