stock-markett.online
Stocks to Watch: Shankesh Jewellers, Canara Bank, Vodafone Idea, Godrej Properties समेत रडार पर रहेंगे ये शेयर्स, दिख सकता है एक्शन
Stocks to Watch: Shankesh Jewellers, Canara Bank, Vodafone Idea, Godrej Properties समेत रडार पर रहेंगे ये शेयर्स, दिख सकता है एक्शन

Stocks to Watch: Shankesh Jewellers, Canara Bank, Vodafone Idea, Godrej Properties समेत रडार पर रहेंगे ये शेयर्स, दिख सकता है एक्शन

Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 सितंबर को कुछ कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें तिमाही नतीजे, फंड जुटाने की योजना, नए ऑर्डर, डेट फाइनेंसिंग और मैनेजमेंट में बदलाव जैसी खबरें शामिल हैं। निवेशकों की नजर Shankesh Jewellers, Canara Bank, Vodafone Idea, Juniper Green Energy, Godrej Properties समेत कई शेयरों पर नजर रहेगी।

Shankesh Jewellers

Shankesh Jewellers का शेयर कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद चर्चा में है। कंपनी ने इस तिमाही में 43 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 22 करोड़ था। यानी मुनाफे में अच्छी बढ़त हुई है। वहीं कंपनी की आय 55.1% बढ़कर 424 करोड़ हो गई। यह शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद कंपनी का पहला तिमाही रिजल्ट है।

Canara Bank

सरकारी बैंक Canara Bank पूंजी जुटाने की तैयारी में है। बैंक Basel III नियमों के तहत ₹4,500 करोड़ तक के AT-1 बॉन्ड जारी कर सकता है। इसके अलावा बैंक की ₹4,000 करोड़ तक के Tier 2 बॉन्ड के जरिए पैसा जुटाने की योजना है। इस खबर का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें : Cable Stocks Rally: केबल्स सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी, इन 5 स्टॉक्स ने दिया 700% तक YTD रिटर्न

Vodafone Idea

Vodafone Idea के लिए कर्ज जुटाने से जुड़ी खबर अहम है। रिपोर्ट के मुताबिक, SBI की अगुवाई में लेंडर्स का एक समूह कंपनी को करीब 3.5 अरब डॉलर की डेट फाइनेंसिंग देने पर विचार कर रहा है। अगर कंपनी को यह फंडिंग मिलती है तो उसके लिए वित्तीय दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

Juniper Green Energy

Juniper Green Energy ने अपने 150 MW के विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट में 35 MW की विंड पावर क्षमता शुरू कर दी है। इसके बाद प्रोजेक्ट की क्षमता 175 MWp हो गई है। कंपनी की योजना कुल क्षमता को 190 MWp तक ले जाने की है।

Godrej Properties

Godrej Properties के लिए गुरुग्राम के Godrej Air Project से जुड़ा विवाद चर्चा में है। कंपनी ने NSE को दी जानकारी में बताया है कि इस मामले के निपटारे का अनुमानित वित्तीय असर करीब ₹70 करोड़ हो सकता है।

Gujarat Themis Biosyn

फार्मा कंपनी Gujarat Themis Biosyn ने पैसा जुटाने की तैयारी की है। कंपनी के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹585 करोड़ तक के NCD जारी करने को मंजूरी दी है। इससे कंपनी को कारोबार के लिए अतिरिक्त फंड जुटाने में मदद मिलेगी।

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank के सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव होने वाला है। ग्रुप प्रेसिडेंट और कमर्शियल बैंक के हेड मनीष कोठारी 30 सितंबर 2026 को बैंक छोड़ेंगे। बैंक अपने कमर्शियल बैंकिंग कारोबार को दूसरे बिजनेस सेगमेंट में बांटने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है।

Texmaco Rail & Engineering

रेलवे सेक्टर की कंपनी Texmaco Rail & Engineering को Hindalco Industries से ₹27.82 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में एक BTAP रेक और एक ब्रेक वैन की सप्लाई शामिल है। यह ऑर्डर Aditya Expansion Project के लिए मिला है।

Neogen Chemicals

Neogen Chemicals ने QIP के जरिए फंड जुटाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कंपनी ने QIP के लिए ₹2,189.73 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। कंपनी की फंड रेजिंग कमेटी ने 10 सितंबर को प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी और योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए QIP भी खोल दिया।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *