stock-markett.online
बिजनेस का B भी नहीं आता है फिर भी 36 साल की महिला ने एक लाख रुपये से खड़ी कर दी कंपनी, अब महीने की कमाई ₹35 लाख!
बिजनेस का B भी नहीं आता है फिर भी 36 साल की महिला ने एक लाख रुपये से खड़ी कर दी कंपनी, अब महीने की कमाई ₹35 लाख!

बिजनेस का B भी नहीं आता है फिर भी 36 साल की महिला ने एक लाख रुपये से खड़ी कर दी कंपनी, अब महीने की कमाई ₹35 लाख!

एक महिला की बिजनेस जर्नी इन दिनों चर्चा में है, जिसने महज ₹1 लाख से अपने सफर की शुरुआत की थी। न कोई कारोबारी विरासत, न बड़ा निवेश और न ही बिजनेस की कोई पारिवारिक समझ इसके बावजूद उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत कर अपनी अलग पहचान बनाई। 36 साल की उम्र में वह आज एक सफल कंपनी चला रही हैं और उनकी कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत की मिसाल पेश करती है। शुरुआती दौर में उन्होंने एक छोटे बेसमेंट से काम शुरू किया था। सफर के दौरान आर्थिक परेशानियां भी आईं, लेकिन उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं खींचे।

समय के साथ उनका छोटा-सा कारोबार बढ़ता गया और आज कंपनी करीब ₹3 करोड़ का मासिक कारोबार करती है। खास बात यह है कि इस बिजनेस से करीब 150 परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। महिला के मुताबिक, वह आज भी अपनी यात्रा को पूरा नहीं मानतीं और आने वाले वर्षों में कंपनी को और आगे ले जाने की तैयारी में जुटी हैं।

पिता ने दिए थे ₹1 लाख

महिला के मुताबिक, करीब 10 साल पहले उनके पिता ने उन्हें ₹1 लाख दिए थे। इसी रकम से उन्होंने एक छोटा-सा बेसमेंट किराए पर लिया और एक मशीन खरीदकर काम शुरू किया। उनका परिवार बिजनेस से जुड़ा हुआ नहीं था। परिवार में किसी को कारोबार का अनुभव नहीं था। इसके बावजूद उनके माता-पिता और बाद में उनके पति ने उनके फैसले का लगातार समर्थन किया।

I’m 36, I’m a mother, and I make ₹35,00,000 a month. Sometimes I genuinely cannot believe this is my life.

by

u/StorySweaty4982 in

Indian_flex

कभी लंच के पैसे भी नहीं होते थे

बिजनेस की शुरुआती राह आसान नहीं रही। महिला ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी जेब में लंच खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। ऐसे मुश्किल दौर में उनके दोस्तों ने उनकी मदद की और उन्हें आगे बढ़ते रहने का हौसला दिया। वित्तीय परेशानियों के बावजूद उन्होंने काम बंद नहीं किया। हर अगले दिन वह उसी ऊर्जा के साथ दोबारा काम शुरू करती थीं।

10 साल में ₹3 करोड़ का मासिक कारोबार

शुरुआत में जिस बिजनेस को आसपास के लोग एक सामान्य कोशिश के तौर पर देखते थे, वह आज एक स्थापित कंपनी में बदल चुका है। महिला के अनुसार, उनकी कंपनी फिलहाल हर महीने करीब ₹3 करोड़ का कारोबार करती है और कंपनी profitable है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत मासिक कमाई करीब ₹35 लाख बताई है। कंपनी की ग्रोथ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज इससे करीब 150 परिवारों की आय जुड़ी हुई है।

अब पांच साल आगे की तैयारी

महिला का कहना है कि इस साल पहली बार उनके पास एक पूरी टीम है, जो कंपनी को आगे बढ़ाने में उनकी मदद कर रही है। वह अगले पांच साल के लिए बिजनेस को लेकर एक स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही हैं। दस साल के सफर के बाद भी वो खुद को अपनी मंजिल पर नहीं मानतीं। उनके मुताबिक, उन्हें अब भी लगता है कि उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत भर की है। उनकी कहानी में सबसे खास बात सिर्फ ₹1 लाख से करोड़ों के कारोबार तक पहुंचना नहीं, बल्कि लगातार मुश्किलों के बावजूद काम करते रहना है। महिला ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से भरोसा था कि वह यह कर सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

Video: पुलिस स्टेशन से सब्जी बाजार तक 5 बार खोया iPhone, हर बार ऐसे मिल जाता है वापस

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *