कॉकरोच को ‘पिज्जा खाना था पास्ता नहीं’, तुकाराम मुंढे को टैग कर सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने JW मैरियट पर कसा तंज
फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ ने X पर तंज कसते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने JW मैरियट मुंबई में साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि होटल के रोमानो रेस्टोरेंट में उनकी टेबल पर कॉकरोच का एक बच्चा आ गया था।
रविवार 20 सितंबर की शाम को किए गए इस पोस्ट में डॉ. सेठ ने बताया कि यह घटना शनिवार रात सहार स्थित फाइव-स्टार होटल में हुई। उन्होंने लिखा कि 19 सितंबर को जब वह डिनर कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक कीड़ा खाने की चीजों के आस-पास घूम रहा था।
उन्होंने लिखा- “देखिए डिनर के लिए अचानक कौन आ गया।” कीड़े को “रोची” (Roachie) नाम देते हुए उन्होंने आगे कहा- “हमारे समझाने के बावजूद, ‘रोची’ वहां से जाने को तैयार नहीं था। शायद उसे पास्ता नहीं पिज्जा चाहिए था।” डॉ. सेठ ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि यह नजारा देखकर उनकी भूख मर गई। वे बिना डिनर पूरा किए ही वहां से चले आए। डॉक्टर का कहना है कि “लेकिन कॉकरोच ने सच में हमारी भूख खत्म कर दी। हम चले आए।”
Look who came for dinner unexpectedly. ‘Roachie’ – a baby *cockroach was on our table wanting to share our dinner at the Romano restaurant at JW Marriott , Sahar , Mumbai, Saturday night*!!! Despite our persuasion ‘ Roachie’ refused to leave . Maybe wanted Piazza and not Pasta. But he really took our appetite away. We left. ??? *Thankfully we are in Mr Munde’s , territory and he most likely will look into this also*.
@Tukaram_IndIAS @fssaiindia @JWMarriott
— Dr. Ashok Seth (@Dr_AshokSeth) September 20, 2026
कार्डियोलॉजिस्ट ने अपनी पोस्ट में अधिकारियों पर तंज भी कसी। उन्होंने लिखा- “अच्छी बात यह है कि हम मिस्टर मुंधे के इलाके में हैं। पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को भी देखेंगे।” उन्होंने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का जिक्र किया। उन्होंने पोस्ट में मुंढे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) और JW मैरियट को टैग किया।
सोमवार को NDTV से बात करते हुए डॉ. सेठ ने इस मामले को गंभीर बताया और होटल पर साफ-सफाई के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टेबल पर एक कॉकरोच देखकर उन्हें यकीन हो गया कि किचन में और भी कॉकरोच होंगे और इससे पता चलता है कि मैरियट साफ-सफाई को लेकर कितना लापरवाह है।
उन्होंने बताया कि वह कुछ विदेशी डेलीगेट्स के साथ डिनर पर गए थे। इस घटना को देश के लिए शर्मनाक बताया। नाराज डॉ. सेठ ने कहा कि एक फाइव-स्टार होटल अपने खाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे लेता है, इसलिए उन्हें बेहतर सेवा देनी चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि मुंधे इस मामले पर ध्यान देंगे।
मई 2026 में पद संभालने के बाद से मुंढे ने पूरे राज्य में फूड सेफ्टी के लिए छापेमारी और निरीक्षण का अभियान चलाया है। उन्होंने साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता में कमी के कारण कई बड़े रेस्टोरेंट, कैफे और फूड आउटलेट के लाइसेंस और परमिट सस्पेंड किए हैं। जिन कमियों की ओर उन्होंने इशारा किया है, उनमें कॉकरोच और चूहों का होना, खाने को सही तापमान पर न रखना, एक्सपायर हो चुकी सामग्री का इस्तेमाल और साफ-सफाई की कमी शामिल है।
Leave a Reply